सेंट्रल ट्रेड यूनियन का 2 सितंबर को हड़ताल फैसला राजनीति से प्रेरित : भारतीय मजदूर संघ

सेंट्रल ट्रेड यूनियन का 2 सितंबर को हड़ताल फैसला राजनीति से प्रेरित : भारतीय मजदूर संघ

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली:

भारतीय मजदूर संघ ने 2 सितम्बर को ऑल इंडिया स्ट्राइक करने के सेंट्रल ट्रेड यूनियन के फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया है।

एनडीटीवी से बात करते हुए भारतीय मजदूर संघ के महासचिव विरजेश उपाध्याय ने कहा, सेंट्रल ट्रेड यूनियन ने यह फैसला आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया है। उन्होंने साफ किया की भारतीय मजदूर संघ इसमें भाग नहीं लेगी।

बुधवार को भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर सभी दूसरी ट्रेड यूनियन ने 2 सितम्बर 2016 को एक दिन की हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सीपीएम-समर्थित सीटू के महासचिव तपन सेन ने कहा की एक दिन की हड़ताल पर जाने के पीछे मुख्य वजह श्रम कानूनों में सुधार करने का एनडीए सरकार का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल सरकार ने एक मंत्री समूह का गठन किया था, लेकिन उसने सितम्बर 2015 के बाद से ट्रेड यूनियन के साथ उनके 12- प्वाइंट चार्टर ऑफ डिमांड पर कोई बात नहीं की है।