अदाणी ग्रुप की कंपनियों का Q1 में शानदार प्रदर्शन जारी, 42% उछाल के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर EBITDA

अदाणी ग्रुप ने जानकारी दी है कि FY24 की पहली तिमाही में ग्रुप का EBITDA सालाना आधार पर 42% बढ़ा है और 23,532 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.

अदाणी ग्रुप  की कंपनियों का Q1 में शानदार प्रदर्शन जारी, 42% उछाल के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर EBITDA

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी (फाइल फोटो)

जून तिमाही में अदाणी ग्रुप की कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. अदाणी ग्रुप ने जानकारी दी है कि FY24 की पहली तिमाही में ग्रुप का EBITDA सालाना आधार पर 42% बढ़ा है और 23,532 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. ध्यान देने की बात ये है कि पहली तिमाही का ये EBITDA पूरे FY19 के 24,780 करोड़ रुपये के EBITDA के लगभग बराबर है. BQ PRIME की रिपोर्ट के अनुसार -अदाणी ग्रुप के लिए अच्छा कैश फ्लो जेनरेट करने वाले इंफ्रा और यूटिलिटी प्लेटफॉर्म सेगमेंट ने ग्रुप के कुल EBITDA में 86% का योगदान दिया. इस सेगमेंट से ग्रुप को 20,233 करोड़ का EBITDA मिला. इस तिमाही में हुए जबरदस्त मुनाफे से अदाणी ग्रुप में लिक्विडिटी की स्थिति भी काफी मजबूत हुई है. जून 2023 के अंत तक ग्रुप का कैश बैलेंस 42,115 करोड़ रुपये रहा जो पिछली तिमाही से 4.2% ज्यादा है. पोर्टफोलियो लेवल पर इस शानदार प्रदर्शन में अदाणी ग्रीन के रिन्यूएबल पावर बिजनेस, अदाणी एंटरप्राइजेज के इंफ्रा बिजनेस और अदाणी सीमेंट के सीमेंट बिजनेस का अहम योगदान रहा.

किस बिजनेस से कैसा प्रदर्शन?

अदाणी एंटरप्राइजेज

  • एयरपोर्ट बिजनेस में पैसेंजर ग्रोथ 27% बढ़कर 2.13 करोड़ (YoY)
  • रोड बिजनेस के तहत 79.8 लेन किलोमीटर का अतिरिक्त कंस्ट्रक्शन किया गया
  • सोलर मॉड्यूल्स वॉल्यूम 87% बढ़कर 614 MW
  • डेटा सेंटर कारोबार: चेन्नई में 17 MW की फैसिलिटी पूरी तरह से ऑपरेशनल
  • माइनिंग सर्विसेज प्रोडक्शन वॉल्यूम 6.3 MMT रहा

अदाणी ग्रीन एनर्जी

  • ऑपरेशनल कैपेसिटी 43% बढ़कर 8,316 MW. इसमें 1,750 MW सोलर-विंड हाइब्रिड, 212 MW सोलर और 554 MW विंड पावर प्लांट्स से शामिल
  • सोलर पोर्टफोलियो का कैपेसिटी यूटिलाइजेशन 40 बेसिस प्वाइंट सुधरकर 26.9% (YoY)
  • हाइब्रिड पोर्टफोलियो का कैपेसिटी यूटिलाइजेशन 47.2% रहा

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस

  • ट्रांसमिशन नेटवर्क में 550 सर्किट किलोमीटर की बढ़ोतरी. कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क 19,778 सर्किट किलोमीटर पहुंचा.
  • सोल्ड यूनिट्स की बिक्री 7.61% बढ़कर 2,754 मिलियन यूनिट्स (YoY)
  • आंध्र प्रदेश में 27 लाख स्मार्ट मीटर्स के जरिए 90 लाख कंज्यूमर्स को सर्विस देने के लिए 3 स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए लेटर ऑफ एग्रीमेंट (LOA) मिला.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)