5जी हमारा अपना उत्पाद, दूसरे देशों को भी दे सकते हैं : वित्त मंत्री 

जॉन्स हॉपकिन्स स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज (एसएआईएस) में छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने अपने देश में 5जी लॉन्च किया है. यह पूरी तरह स्वदेशी है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के वाशिंगटन में कहा कि भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर को लॉन्च किया है. हम इसे अन्य देशों के साथ भी साझा करने को तैयार हैं.

जॉन्स हॉपकिन्स स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज (एसएआईएस) में छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने अपने देश में 5जी लॉन्च किया है. यह पूरी तरह स्वदेशी है. दक्षिण कोरिया से इसके कुछ हिस्से आए हैं लेकिन यह पूरी तरह स्वदेश निर्मित है. इस स्वदेशी तकनीक को हम उन तमाम देशों से साझा कर सकते हैं, जो इसे लेना चाहेंगे.

हमारा 5जी किसी और देश से आयात किया हुआ नहीं है बल्कि यह भारत का उत्पाद है. 5जी सेवाओं को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनिंदा शहरों में लॉन्च किया और 2024 तक यह भारत के सभी शहरों में काम करने लगेगा. 5जी पर मुझे लगता है कि हमें भारत की उपलब्धियों पर गर्व हो सकता है.  

यह भी पढ़ें-

ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी मामला : वाराणसी कोर्ट आज कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर फ़ैसला सुनाएगा

यह Video भी देखें : गुरुग्राम में नमाज को लेकर हुआ बवाल, केस दर्ज

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

>