यह ख़बर 26 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'2-जी मामले में चिदंबरम को थी पूरी जानकारी'

खास बातें

  • 2-जी लाइसेंस के आवंटन और उनकी कीमत के बारे में पी चिदंबरम को पूरी जानकारी थी। ये कहना है राजा के वकील सुशील कुमार का।
New Delhi:

2-जी लाइसेंस के आवंटन और उनकी कीमत के बारे में पी चिदंबरम को पूरी जानकारी थी। ये कहना है राजा के वकील सुशील कुमार का। पटियाला हाउस कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान राजा के वकील ने कहा कि चिदंबरम को पूरी जानकारी थी। और सभी फैसले चिदंबरम की रजामंदी से लिए गए। राजा के वकील ने कहा कि वो चिदंबरम को आरोपी नहीं कह रहे हैं लेकिन इस मामले में उनकी गवाही ली जानी चाहिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com