खास बातें
- 2-जी मामले में तिहाड़ जेल में दिन बिता रहे कॉरपोरेट जगत के आला अधिकारियों की ज़मानत अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में दिन बिता रहे कॉरपोरेट जगत के आला अधिकारियों की ज़मानत अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी जिनकी अर्जी पर सुनवाई होगी उसमें शामिल हैं स्वॉन टेलीकॉम के एमडी विनोद गोयनका, यूनिटेक वायरलेस के एमडी संजय चंद्रा, रिलायंस एडीएजी के सीनियर वाइस प्रेसिडेट सुरेंद्र पिपारा और रिलायंस एडीएजी के एमडी गौतम दोशी। ये सभी 2-G घोटाले में आरोपी हैं। इनकी ज़मानत अर्जी को विशेष सीबीआई अदालत ने ख़ारिज कर दिया था। वहीं डीबी रियलिटी के एमडी शाहिद बलवा के ज़मानत अर्जी की सुनवाई पटियाला हाउस कोर्ट में होगी।