यह ख़बर 02 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दूरसंचार आयोग ने 100 फीसदी एफडीआई को दी मंजूरी

खास बातें

  • दूरसंचार आयोग ने मंगलवार को दूरसंचार क्षेत्र में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दी।
नई दिल्ली:

दूरसंचार आयोग ने मंगलवार को दूरसंचार क्षेत्र में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दी।

दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि विभाग औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) को विस्तृत ब्यौरा भेजेगा, जो बाद में मंजूरी के लिए इसे मंत्रिमंडल के पास भेजेगा। एफडीआई सीमा वर्तमान 74 फीसदी से बढ़ाने से क्षेत्र में नई पूंजी का प्रवाह होगा।

अभी क्षेत्र में 74 फीसदी एफडीआई सीमा में से 49 फीसदी निवेश बिना अनुमति लिए और शेष विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की अनुमति से किया जा सकता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

क्षेत्र में वित्तीय चुनौती को दूर करने के लिए आयोग ने दूरसंचार वित्त निगम के गठन पर भी चर्चा की और इस पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाए जाने के निर्देश दिए।