8 years ago
नई दिल्ली:
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. चेतावनी में इन राज्यों में रहने वाले लोगों से अगले कुछ दिनों तक सावधान रहने को भी कहा गया है. वहीं, झारखंड के खुंटी गैंगरेप में अभी भी पुलिस सभी आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है. वहीं, बीजेपी अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा है कि गुलाम नबी आजाद और सैफुद्दीन सोज के खिलाफ कांग्रेस कार्रवाई करे. इसके अलावा फीफा विश्वकप का रोमांच अपने चरम पर है. इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की दिल्ली में सात और आठ जुलाई को अहम बैठक होने वाली है, जिसमें लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी. देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधियों के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.