विज्ञापन
This Article is From May 13, 2022

शिव कुमार शर्मा की चिता के सामने खड़े जाकिर हुसैन की फोटो हो रही वायरल, लोग बोले- यही देश की सच्ची तस्वीर

मशहूर संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा के अंतिम संस्कार की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनकी चिता के सामने मशहूर तबला वादक जाहिर हुसैन खड़े हैं.

शिव कुमार शर्मा की चिता के सामने खड़े जाकिर हुसैन की फोटो हो रही वायरल, लोग बोले- यही देश की सच्ची तस्वीर
जाकिर हुसैन की यह तस्वीर छू लेगी दिल को
नई दिल्ली:

देश के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों में से एक संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का मंगलवार, 10 मई को पाली हिल स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. 83 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम साल ली. 11 मई, बुधवार को परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान मनोरंजन जगत के कई दिग्गज वहां मौजूद रहे. पंडित शिव कुमार के करीबी और साथी रहे तबला वादक जाकिर हुसैन भी इस मौके पर मौजूद थे, जो काफी गमगीन नजर आए, इस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

पंडित शिव कुमार शर्मा के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी चिता को एकटक देखते गमगीन जाकिर हुसैन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तस्वीर में सफेद कुर्ते पजामे में जाकिर नम आंखों के साथ स्तब्ध खड़े अपने दोस्त को अंतिम विदाई दे रहे हैं. तस्वीर को संयुक्ता चौधरी के ट्विटर पेज से शेयर किया करते हुए इसे कैप्शन दिया गया है, 'पंडित शिवकुमार शर्मा के अंतिम संस्कार में उस्ताद जाकिर हुसैन, कई दशकों के एक दोस्त को विदा करते हुए. दोनों ने मिलकर कई मौकों पर मंच पर जादू बिखेरा. इससे ज्यादा मार्मिक तस्वीर कभी नहीं देखी.'

इस तस्वीर के साथ ही पंडित शिव कुमार के शव को कंधा देते जाहिर हुसैन की एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है. इन तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे देश की सच्ची तस्वीर बता रहा है, तो कोई धर्मनिरपेक्षता की मिसाल. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'धर्म कोई भी हो,संगीत से कोई सरोकार नहीं.जब धुन हृदय को छू गई तो जुगलबंदी में बदल गई'. वहीं एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं....अंतिम क्षण में भी..... यही है शुद्ध प्रेम, सम्मान और बंधन'.

ये VIDEO भी देखें : डांस दीवाने जूनियर के सेट पर नीतू कपूर, नोरा फतेही और करण कुंद्रा

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zakir Hussain Shiv Kumar Sharma, Zakir Hussain Standing In Front Of The Burning Pyre Of Pandit Shiv Kumar Sharma Is Getting Viral, शिव कुमार की चिता से सामने जाकिर हुसैन, Zakir Hussain Concert, Zakir Hussain Age, Zakir Hussain Tabla, Zakir Hussain Instrument, Zakir Hussain Wife, Zakir Hussain Wikipedia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com