विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2019

क्रिकेटर युवराज सिंह की बीवी हेजल कीच ने लिखी इमोशनल पोस्ट, सोशल मीडिया पर यूं आया रिएक्शन

क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की पत्नी और एक्ट्रेस हेजल कीच (Hazel Keech) ने अपनी 10 साल पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक खुलासा किया है जिसके बारे में कभी किसी को नहीं पता था.

क्रिकेटर युवराज सिंह की बीवी हेजल कीच ने लिखी इमोशनल पोस्ट, सोशल मीडिया पर यूं आया रिएक्शन
हेजल कीच और युवराज सिंह (फाइल फोटो)
  • 10 Year Challenge में हिस्सा लिया हेजल कीच ने
  • युवराज सिंह की बीवी ने किया खुलासा
  • 10 साल पहले डिप्रेशन से जूझ रही थी कीचल
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर इन दिनों #10YearChallenge ट्रेंड कर रहा है. आम यूजर से लेकर सेलिब्रेटी तक अपनी 10 साल पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. इस लिस्ट में ताजा नाम क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की पत्नी और एक्ट्रेस हेजल कीच (Hazel Keech) का जुड़ गया है. हेजल (Hazel Keech) ने अपनी 10 साल पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक खुलासा किया है जिसके बारे में कभी किसी को नहीं पता था. 10 साल पहले हेजल (Hazel Keech) को बॉलीवुड में कोई पहचान नहीं मिली थी. हेजल (Hazel Keech) ने इस चैलेंज में हिस्सा लेते हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं. 10 साल पहले की तस्वीर में हेजल का वजन कुछ कम लग रहा है. तस्वीर में उनके बाल भी लंबे दिखाई दे रहे हैं, जबकि ताजा तस्वीर में हेजल पहले से स्वस्थ्य और बाल छोटे नजर आ रहे हैं.

एक्टिंग की पिच पर हाथ आजमाने जा रहे हैं क्रिकेटर युवराज सिंह, इस हिट वेब सीरीज में आएंगे नजर

इन तस्वीरों के साथ हेजल लिखती हैं. 10 साल पहले मैं डिप्रेशन से जूझ रही थी हालांकि इसके बारे में किसी को पता नहीं था. क्योंकि मैं सभी से मुस्कुराते हुए  मिलती थी. उन दिनों मैं बेहतर दिखने के लिए भूखी रहा करती थी. बालों को डार्क कलर किया करती थी. लेकिन यह सब मुझे परेशान करता था. हिजेल (Hazel Keech) ने लिखा कि मैंने इसके बारे में कभी किसी को नहीं बताया था. लेकिन आज मुझे किसी परवाह नहीं. अब मैने अपने बालों को छोटा कर लिया है, पहले से ज्यादा स्वस्थ्य और खुश हूं और सबसे बड़ी बात, ये बताने की हिम्मत है मेरे अंदर. हेजल की इस पोस्ट पर यूजर्स भावुक नजर आए. किसी ने कहा कि मैडम आप फिट हैं तो किसी ने युवराज सिंह के लिए परफेक्ट वाइफ बताया.   

बुरे फंसे युवराज! सागरिका के साथ क्लिक कराई फोटो तो पत्नी हेजल ने दिया ये जवाब

हेजल कीच को आखिर क्‍यों करना पड़ रहा है अपने पति युवराज सिंह का पीछा...

बता दें कि हेजल (Hazel Keech) ने बॉलीवुड में करीना कपूर (Kareena Kapoor) की दोस्त का किरदार फिल्म बॉडीगार्ड (Body Gaurd) में न‍िभाया था. क्रिकेटर युवराज (Yuvraj Sigh) संग लंबे रिश्ते के बाद हेजल कीच ने 2016 में शादी रचाई थी. बता दें हेजल कीच से पहले बॉलीवुड की कई हिरोइनों ने ड‍िप्र‍ेशन का श‍िकार होने की बात कबूली थी. जिसमें दीप‍िका पादुकोण (Deepika Padukone) जैसी हिरोइनों का नाम शामिल है. उन्होंने बताया था कि कैसे डिप्रेशन पर जीत पाकर सफल अभिनेत्रियों में अपना नाम दर्ज कराया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hazel Keech, Yuvraj Singh, Yuvraj Singh Wife, 10 Year Challenge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com