विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

धमाकेदार वापसी के लिए तैयार यो यो हनी सिंह, गंगा घाट पर बना रहे म्यूजिक

यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को जानकारी दी है कि इन दिनों वे गंगा के तट पर, नया गाना कम्पोज करने में बिजी हैं.  

धमाकेदार वापसी के लिए तैयार यो यो हनी सिंह, गंगा घाट पर बना रहे म्यूजिक
यो यो हनी सिंह
  • कमबैक को तैयार यो यो हनी सिंह
  • गंगा घाट के किनारे कर रहे है संगीत का निर्माण
  • बायपोलर डिसऑर्डर के चलते लाइमलाइट से दूर थे सिंगर
नई दिल्ली: बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. हाई हील्स, ब्लू आइज़, लुंगी डांस, डोप शोप, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट जैसे एक से बढ़कर एक गाने देकर हनी ने देश-दुनिया में पॉपुलैरिटी हासिल की और सबके फेवरेट बने. हालांकि, बायपोलर डिसऑर्डर की वजह से वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं. लेकिन अब हनी सिंह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं. हनी ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को इसकी जानकारी दी है. हनी ने बताया कि इन दिनों वे गंगा के तट पर, नया गाना कम्पोज करने में बिजी हैं.  

लाइमलाइट से दूर रहने के बावजूद इस मामले में यो यो हनी सिंह ने बादशाह को पछाड़ा
तस्वीर से साफ है कि गंगा नदी के किनारे शांति से बैठकर हनी अपना पूरा ध्यान संगीत पर लगाए हुए है. हनी यहां गानों की धुन और लिरिक्स दोनों का शांतिपूर्वक निर्माण कर रहे है.

रैपर हनी सिंह की जिंदगी पर बन सकती है फिल्म, ऑफर हुई ये मोटी रकम

बता दें कि हनी सिंह इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में ट्रेंडसेटर रहे हैं. हनी सिंह के पिछले ब्लॉकबस्टर गाने धीरे धीरे से.. के बाद उनकी वापसी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भले ही उनका कोई भी गाना रिलीज न हुआ हो, लेकिन वह अपने फैन्स से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं. 

VIDEO: करीना कपूर से खास बातचीत ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yo Yo Honey Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com