विज्ञापन

'धुरंधर 2' चाहे अब जितना मर्जी कमाए, 1000 करोड़ या 2000 करोड़, टॉक्सिक ने 19 मार्च को कर दी टाटा गुडबाय

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' क्या 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस की सिकंदर बनने जा रही है क्योंकि रॉकिंग स्टार यश ने होली पर रणवीर सिंह को ऐसा तोहफा दे दिया है कि उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा.

'धुरंधर 2' चाहे अब जितना मर्जी कमाए, 1000 करोड़ या 2000 करोड़, टॉक्सिक ने 19 मार्च को कर दी टाटा गुडबाय
होली पर यश ने रणवीर सिंह को दे डाली गुड न्यूज

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच चल रही इस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस जंग में अब बड़ा ट्विस्ट आ गया है. रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic Postponed)' की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर बदल दी गई है. पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली यह मेगाबजट फिल्म अब 4 जून 2026 को दुनिया भर में थिएटर्स में आएगी. इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Solo Release) को मिला है, जो अब 19 मार्च को अकेले ही दबदबा कायम कर सकेगी.

यह भी पढ़ें: Toxic Release Date Changed: टॉक्सिक अब 19 मार्च को नहीं होगी रिलीज, धुरंधर 2 का डर नहीं ईरान-इजरायल-अमेरिका बने वजह

यश की टॉक्सिक की न्यू रिलीज डेट

निर्माताओं ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि मिडिल ईस्ट (GCC देशों) में चल रहे इज़राइल-ईरान युद्ध और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण यह फैसला लिया गया है. GCC मार्केट ‘टॉक्सिक' के लिए बहुत बड़ा है, जहां से फिल्म को भारी कमाई की उम्मीद थी. डिस्ट्रीब्यूटर्स की मांग पर यश और टीम ने रिलीज को तीन महीने पीछे धकेल दिया. यश ने खुद इस फैसले को सपोर्ट किया है और कहा है कि दर्शकों की सुरक्षा और फिल्म की ग्लोबल पहुंच को प्राथमिकता दी गई है.

19 मार्च को अब नहीं होगा कोई भी क्लैश

यह क्लैश काफी समय से चर्चा में था. ‘धुरंधर 2' (जिसे ‘धुरंधर: द रिवेंज' भी कहा जा रहा है) पहले ही आदित्य धर के डायरेक्शन में रणवीर सिंह के साथ एक ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन चुकी है. पहले पार्ट ने 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे, और सीक्वल में भी उसी स्तर की उम्मीदें हैं. दूसरी तरफ ‘टॉक्सिक' यश की केजीएफ के बाद सबसे बड़ी फिल्म थी, जिसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का बजट 600-700 करोड़ बताया जा रहा है, और यह पैन-इंडियन स्तर पर रिलीज होने वाली थी, कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और इंग्लिश में.

पिछले कुछ हफ्तों में दोनों फिल्मों के बीच तगड़ी टक्कर की बातें हो रही थीं. कुछ रिपोर्ट्स में यश के ‘धुरंधर 2' के साथ क्लैश से नाराज होने की भी खबरें आई थीं, क्योंकि उन्हें सूचना नहीं दी गई. लेकिन अब ‘टॉक्सिक' के पीछे हटने से रणवीर सिंह का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. 19 मार्च को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों का वीकेंड होने से ‘धुरंधर 2' को फेस्टिवल बूस्ट मिलेगा.

यश का स्मार्ट कदम

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह स्मार्ट मूव है. ‘टॉक्सिक' अब जून में सोलो रिलीज होगी, जहां कोई बड़ा क्लैश नहीं होगा. इससे फिल्म को फुल स्क्रीन्स और ज्यादा समय मिलेगा. यश के फैंस निराश तो हैं, लेकिन वे समझते हैं कि ग्लोबल सिचुएशन को देखते हुए यह जरूरी था. अब 19 मार्च को ‘धुरंधर 2' का राज चलेगा, और यश की फिल्म जून में नई ताकत के साथ आएगी. बॉक्स ऑफिस का ड्रामा अभी बाकी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com