Highest Paid WWE Female Wrestler: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) की दुनिया में इन दिनों एक महिला रेस्लर का खूब जलवा है. ये रिंग में बड़े-बड़ों पर भारी पड़ती है और अपने खतरनाक अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं. यही नहीं, ये एकमात्र महिला रेस्लर है जिसने डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रेस्लर की फेहरिस्त में जगह बनाई है. गिवमीस्पोर्ट की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की रिया रिप्ले 2025 में डब्ल्यूडब्ल्यूई की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली महिला रेसलर हैं, जिनकी सालाना सैलरी 60 लाख डॉलर (लगभग 50 करोड़ रुपये) है. यह उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई के टॉप 10 सबसे अधिक कमाई करने वाले सुपरस्टार्स में शामिल करता है.
रिया रिप्ले जिन्हें द इरेडिकेटर के नाम से जाना जाता है. वह ट्रिपल क्राउन और ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं. उनकी जजमेंट डे और लिव मॉर्गन के साथ हालिया स्टोरीलाइन ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया है. टेरर ट्विन्स के एक हिस्से के रूप में, रिया ने 2025 में रॉ ऑन नेटफ्लिक्स और रेसलमेनिया 41 में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने बियांका ब्लेयर और इयो स्काई के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में हिस्सा लिया.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
रिया रिप्ले ने 2023 के रॉयल रम्बल मुकाबले को जीतकर भी रिकॉर्ड बना दिया था. रिया रिंग में आने वाली पहली रेस्लर थीं और उन्होंने एक घंटे से भी ज्यादा समय तक 29 पहलवानों का मुकाबला किया और जीत हासिल की. इस तरह उन्होंने रिंग में तहलका मचा दिया था. 28 वर्षीय रिया रिप्ले का असली नाम डेमी बेनेट है और वह ऑस्ट्रेलिया के एडीलेड की रहने वाली हैं. रिया ने 2024 में बडी मैथ्यूज से शादी कर ली थी. डब्ल्यूडब्ल्यूई को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं