विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

डायरेक्टर आर बाल्की की पत्नी ने कहा, गर्व है कि 'पैडमैन' की कमान पुरुषों ने संभाली

'पैडमैन' के निर्देशक आर. बाल्की की पत्नी लेखिका-निर्देशक गौरी शिंदे ने कहा कि उन्हें गर्व है कि मासिक धर्म की स्वच्छता पर आधारित फिल्म की कमान पुरुषों ने संभाली.

डायरेक्टर आर बाल्की की पत्नी ने कहा, गर्व है कि 'पैडमैन' की कमान पुरुषों ने संभाली
फिल्म Padman के एक सीन में अक्षय कुमार
  • गौरी शिंदे ने फिल्म 'पैडमैन' को लेकर किया सपोर्ट
  • 'पैडमैन' के निर्देशक आर बाल्की की पत्नी हैं गौरी
  • 'इंग्लिश विंग्लिश' से की थी करियर की शुरुआत
नई दिल्ली: 'पैडमैन' के निर्देशक आर. बाल्की की पत्नी लेखिका-निर्देशक गौरी शिंदे ने कहा कि उन्हें गर्व है कि मासिक धर्म की स्वच्छता पर आधारित फिल्म की कमान पुरुषों ने संभाली. यहां फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर गौरी ने कहा, फिल्म शानदार है और मुझे बहुत पसंद आई. मुझे अपने पति और पूरी टीम पर बहुत गर्व है. मुझे लगता है कि जिन महिलाओं ने इसमें काम किया, जिन्होंने इसकी सराहना की और जिन्होंने हमें यह फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया उन्हें सलाम. अपने पति बाल्की की तरह, गौरी खुद एक विज्ञापन फिल्म निर्देशक भी हैं और उन्होंने फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी.

Padman Box Office Collection: शानदार कमाई के साथ शुरू हुआ पहला दिन

यह पूछे जाने पर कि मासिक धर्म की स्वच्छता पर एक फिल्म बनाने के दौरान उन्होंने फिल्मकार और एक महिला होने के नाते बाल्की को क्या सुझाव दिए, उन्होंने कहा, वह (बाल्की) जो कुछ भी करते हैं, मैं उसका श्रेय लेना पसंद करती हूं, लेकिन दुर्भाग्य से इस बार ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा, मुझे इस बात पर बेहद गर्व है कि इसकी कमान एक तरह से पुरुषों ने ही संभाली चाहे वे बाल्की हों, अक्षय कुमार या विवेक (सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया के प्रबंध निदेशक विवेक कृष्णानी) हों. यह देखना अद्भुत है कि इसके लिए पुरुष एकजुट हुए.

'पैडमैन' के डायरेक्टर का आया बड़ा बयान, बोले- अक्षय कुमार के कंधों पर टिकी है फिल्म

फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथनम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मासिक स्वच्छता के लिए सस्ते पैड बनाने की क्रांतिकारी तकनीक खोज निकाली. इसमें सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी प्रमुख भूमिका में हैं.

VIDEO: जानिए कैसी है अक्षय कुमार की 'पैडमैन'

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauri Shinde, Padman, R Balki, Padman Akshay Kumar, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com