विज्ञापन

Nagabandham teaser: महाशिवरात्रि पर आया नागबंधम का टीजर, शिव अवतार में सुपरस्टार का अलग अवतार, फैंस बोले- माइंड ब्लोइंग

Nagabandham teaser: सुपरस्टार महेश बाबू ने ‘नागबंधम’ का टीजर महाशिवरात्रि के खास अवसर पर लॉन्च किया, जो यूट्यूब पर ट्रैंड कर रहा है.

Nagabandham teaser: महाशिवरात्रि पर आया नागबंधम का टीजर, शिव अवतार में सुपरस्टार का अलग अवतार, फैंस बोले- माइंड ब्लोइंग
Nagabandham teaser: महेश बाबू ने शेयर किया नागबंधम का टीजर
नई दिल्ली:

Nagabandham teaser: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, अभिषेक नामा के डायरेक्शन में बनी माइथो-एक्शन फिल्म 'नागबंधम' का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में विराट कर्णा लीड रोल में हैं. प्रोड्यूसर किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने इस फिल्म को एक बहुत बड़े स्केल पर तैयार किया है, जिसमें वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्शन वैल्यू साफ नजर आ रही है. हर फ्रेम में उनकी साहसिक सोच और आध्यात्मिक गहराई के साथ-साथ एक शानदार विजुअल अनुभव की झलक मिलती है. फैंस की एक्साइटमेंट तब सातवें आसमान पर पहुंच गई जब सुपरस्टार महेश बाबू ने खुद इस टीजर को लॉन्च किया, जिससे पूरे देश में इस फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 

नागबंधम का आया टीजर

हिमालय की रहस्यमयी वादियों के बैकड्रॉप पर सेट यह टीजर एक ऐसी दुनिया का दरवाजा खोलता है, जहां समय से भी पुराना एक गहरा राज दफन है. जब एक इंसान का लालच इस ब्रह्मांडीय सच को उजागर करने की कोशिश करता है, तब नियति खुद अपने योद्धा को चुनती है. 'नागबंधम' की कहानी अब्दाली के ऐतिहासिक अफगान आक्रमण से प्रेरित है, जिसमें माइथोलॉजी, इतिहास और आध्यात्मिक युद्ध (spiritual warfare) का अनोखा मेल देखने को मिलता है. यह लड़ाई सांस्कृतिक विरोध और दैवीय सुरक्षा के बीच के टकराव को दिखाती है.

ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2026: रामायण की माता सीता से लेकर अक्षय कुमार तक, सेलेब्स ने यूं दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं 

नागबंधम की कहानी

इस महागाथा के केंद्र में है पवित्र नागबंधम मंदिर, एक ऐसा गुप्त मंदिर जिसकी रक्षा दिव्य शक्तियां कर रही हैं और माना जाता है कि यहां ब्रह्मांड की एक प्राचीन शक्ति सुरक्षित है. हिमालय के छिपे हुए रास्तों के बीच स्थित इस मंदिर में इतनी अपार शक्ति है कि अगर यह गलत हाथों में पड़ गई, तो अकल्पनीय तबाही आ सकती है. "ब्रह्मा की रचना से जन्मा... विष्णु के धर्म से सुरक्षित... महादेव के क्रोध से शक्ति प्राप्त...", यह दमदार लाइन 'नागाबंधम' की आत्मा को बयां करती है.  

नागबंधम की कास्ट
  
कहानी के हीरो विराट कर्णा एक बहुत ही दमदार और बदले हुए अवतार में नर आ रहे हैं. टीजर में मगरमच्छ के साथ उनकी लड़ाई के अलावा, भगवान शिव के रूप में उनकी एंट्री सबसे बड़ी हाईलाइट है. फिल्म की कास्टिंग में नभा नतेश, ईश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू, ऋषभ साहनी, गरुड़ राम, जयप्रकाश, मुरली शर्मा, अनसूया भारद्वाज और बी.एस. अविनाश जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है.  

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन पर आया था शिव पुराण पर बेस्ड ये शो, 9 साल की रिसर्च के बाद दिखाई शिव गाथा, बॉलीवुड सिंगर्स ने दी थी आवाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com