एक्टर अली फजल और सोनाली बेंद्रे ने दिल्ली में अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है. इस शो का निर्देशन पाताल लोक के मशहूर डायरेक्टर प्रोसित रॉय कर रहे हैं. यह सीरीज दिल्ली के चर्चित रंगा-बिल्ला मर्डर केस पर आधारित मानी जा रही है, जो देश के सबसे चौंकाने वाले और हाई-प्रोफाइल अपराधों में से एक था. इस घटना ने दिल्ली के इतिहास और पहचान को काफी हद तक प्रभावित किया. अब रंगा बिल्ला की दिल दहला देने वाली इस घटना को ओटीटी पर देखा जा सकेगा.

रंगा बिल्ला का यह केस 1978 का है, जब दो भाई-बहन, गीता और संजय चोपड़ा का अपहरण और बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इन बच्चों को कुलजीत सिंह उर्फ रंगा और जसबीर सिंह उर्फ बिल्ला ने अगवा किया था. शुरुआत में उन्होंने कार चोरी की योजना बनाई थी, लेकिन बच्चों को कार में देखकर उन्होंने अपना प्लान बदल दिया. इस केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और इसके बाद देशभर में गुस्से की लहर दौड़ गई थी. इस घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा और अपहरण से जुड़े कानूनों को सख्त बनाया गया. यह सीरीज इस अपराध की गहराई, इसके असर और इसके बाद हुई जांच को दिखाने की कोशिश करेगी. हालांकि मेकर्स ने अभी कहानी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह सच्ची घटनाओं पर ही आधारित है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India

वेब सीरीज से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'टीम पिछले कई महीनों से इस केस पर रिसर्च कर रही है. दिल्ली में इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह सीरीज इस बात पर फोकस करेगी कि मर्डर केस के बाद क्या-क्या हुआ. इसे बहुत संवेदनशील तरीके से दिखाया जा रहा है और इसका मकसद यह दिखाना है कि इस केस ने दिल्ली को कितना प्रभावित किया था. फिलहाल इसकी शूटिंग दिल्ली के कई इलाकों में चल रही है.' यह पहली बार है जब रंगा-बिल्ला केस को एक स्क्रिप्टेड सीरीज में दिखाया जा रहा है, जिसमें अली फजल और सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं