विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2026

1 घंटा 52 मिनट की ये फिल्म ओटीटी पर आते ही छाई, कोरियन ड्रामा भी इसके आगे लगेगा फीका, फैंस हुए इम्प्रैस

made in korea : ओटीटी पर रिलीज हुई 1 घंटा 52 मिनट की एक फिल्म इन दिनों खूब चर्चा में है. दिल छू लेने वाली कहानी और अलग कल्चर के मेल ने इसे दर्शकों के बीच तेजी से ट्रेंडिंग बना दिया है.

1 घंटा 52 मिनट की ये फिल्म ओटीटी पर आते ही छाई, कोरियन ड्रामा भी इसके आगे लगेगा फीका, फैंस हुए इम्प्रैस
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर वन बनीं 1 घंटे 52 मिनट की ये फिल्म
नई दिल्ली:

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो आते ही दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘मेड इन कोरिया' भी कुछ ऐसी ही फिल्मों में शामिल हो गई है. रिलीज के कुछ ही समय बाद ये फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है और प्लेटफॉर्म पर तेजी से ट्रेंड कर रही है. खास बात ये है कि सिर्फ 1 घंटा 52 मिनट की इस फिल्म ने अपनी दिलचस्प कहानी और इमोशनल टच से लोगों का ध्यान खींच लिया है. फिल्म देखने के बाद कई दर्शक कह रहे हैं कि इसकी कहानी इतनी प्यारी और दिल को छूने वाली है कि आप कुछ समय के लिए कोरियन ड्रामा भी भूल सकते हैं.

नेटफ्लिक्स पर हो रही है स्ट्रीम

बता दें कि ‘मेड इन कोरिया' 12 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यू मिले हैं. यही वजह है कि ये फिल्म तेजी से लोगों की वॉच लिस्ट में शामिल हो रही है. अगर आप वीकेंड पर कुछ हल्का-फुल्का लेकिन इमोशनल कंटेंट देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

ये भी पढे़ं- Made in Korea Trailer: K-Pop की चर्चा के बीच फैंस की आंखें खोलेगी नेटफ्लिक्स की मेड इन कोरिया, फैंस बोले- सही टाइमिंग है

क्या है ‘मेड इन कोरिया' की कहानी

‘मेड इन कोरिया' की कहानी एक यंग लड़की शेनबा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार प्रियांका मोहन ने निभाया है. शेनबा तमिलनाडु के एक छोटे से शहर में रहती है और कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित है. उसके मन में हमेशा से दक्षिण कोरिया जाने का सपना पलता रहता है. कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब वो खुद को अचानक सियोल शहर में पाती है.

घर से दूर एक नए देश और नई संस्कृति के बीच शेनबा की जिंदगी कई उतार-चढ़ाव से गुजरती है. शुरुआत में सब कुछ उसे रोमांचक लगता है, लेकिन धीरे-धीरे उसे नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इन अनुभवों के बीच वो जिंदगी के असली मायने समझने लगती है. फिल्म आपको हंसाती भी है और कई जगह इमोशनल भी कर देती है.

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना को था सफलता का नशा, नहीं आने देते थे किसी को पास, लेकिन इस 'छोटी' को नहीं कह पाते थे कुछ

भारत और कोरिया का दिलचस्प मेल

इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें भारत और दक्षिण कोरिया के कलाकारों को एक साथ दिखाया गया है. फिल्म में प्रियांका मोहन के साथ पार्क हे जिन और नो ही जिन भी नजर आते हैं. फिल्म की कहानी और निर्देशन रा. कार्तिक ने किया है, जबकि इसका निर्माण श्रीनिधि सागर ने ‘राइस ईस्ट एंटरटेनमेंट' के बैनर तले किया है. अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ती ये कहानी दर्शकों को एक नया अनुभव देती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ott Trending Movie, Korean Culture Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com