विज्ञापन

रामायणम् में विवेक ओबरॉय कर रहे मायावी विद्युतजिह्व का रोल, रावण ने यूं की थी सीता को धोखा देने की कोशिश

'रामायणम्' में कौन एक्टर कौन सा किरदार निभा रहा है, इसकी हर ओर चर्चा है. लेकिन विवेक ओबेरॉय का कैरेक्टर कुछ कमाल ही है. वो मायावी विद्युतजिह्व का रोल कर रहे हैं, जानें कैसे रावण ने उसके साथ मिलकर सीता को धोखा देने का रचा था चक्रव्यूह.

रामायणम् में विवेक ओबरॉय कर रहे मायावी विद्युतजिह्व का रोल, रावण ने यूं की थी सीता को धोखा देने की कोशिश
रामायण का रहस्यमयी किरदार विद्युतजिह्व की कहानी कर देगी हैरान
Social Media
नई दिल्ली:

'रामायणम्' का ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हर दिन किसी न किसी किरदार की चर्चा हो रही है. कभी रणबीर कपूर के राम सुर्खियां बटोर रहे हैं, तो कभी यश के रावण की बात हो रही है. लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा नाम भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे सुनकर कई लोग हैरान हैं. ये नाम है विद्युतजिह्व का. आखिर कौन है ये रहस्यमय किरदार, जिसने रामायण की सबसे चौंकाने वाली घटनाओं में अहम भूमिका निभाई थी. और सबसे बड़ी बात, फिल्म में इसे कौन निभा रहा है. अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो चलिए आपको बताते हैं इस किरदार की पूरी कहानी.

विवेक ओबरॉय निभाएंगे विद्युतजिह्व का अहम किरदार

फिल्म में विद्युतजिह्व का किरदार कोई और नहीं, बल्कि विवेक ओबेरॉय निभाने वाले हैं. जैसे ही उनकी कास्टिंग सामने आई, फैन्स के बीच इस रोल को लेकर चर्चा शुरू हो गई. हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने भी फिल्म के बारे में कहा कि 'रामायण' की शूटिंग उनके लिए बेहद खास रही. उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी बड़ी कहानी को पर्दे पर उतारना आसान काम नहीं है. विवेक का मानना है कि ये फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने की एक बड़ी कोशिश है. अब फैन्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वो इस दिलचस्प किरदार को बड़े पर्दे पर किस अंदाज में निभाते हैं.

ये भी पढ़ें: सावन के महीने को बयां करता है 59 साल पुराना गाना, कानों में गूंजेगी लता मंगेशकर की आवाज, सॉन्ग में थी एक गलती!

विद्युतजिह्व की चौंका देने वाली कहानी

रामायणम् का ट्रेलर आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिन नए किरदारों की हो रही है, उनमें विद्युतजिह्व का नाम भी शामिल है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर रामायण में विद्युतजिह्व कौन है, तो चलिए आपको बताते हैं. रामायण की कथा के मुताबिक विद्युतजिह्व का नाम उस घटना से जुड़ा है, जब रावण ने माता सीता का मनोबल तोड़ने के लिए मायावी चाल चली थी. उसने अपने मायावी राक्षस विद्युतजिह्व से भगवान राम के कटे हुए सिर और उनके धनुष का भ्रम रचवाया. कुछ देर के लिए माता सीता भी उस माया को सच मान बैठीं, लेकिन थोड़ी ही देर बाद सच्चाई सामने आ गई और रावण की पूरी चाल नाकाम हो गई. यही वजह है कि विद्युतजिह्व को रामायण के सबसे रहस्यमय किरदारों में गिना जाता है.

लॉन्च इवेंट के बाद और बढ़ गई एक्साइटमेंट

हाल ही में हुए 'रामायण: प्रथम संकल्प' लॉन्च इवेंट ने फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी. मेकर्स ने साफ कहा कि उनका सपना सिर्फ एक फिल्म बनाना नहीं, बल्कि रामायण की कहानी को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना है. ट्रेलर में दिखे शानदार विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और भव्य प्रेजेंटेशन की हर तरफ तारीफ हो रही है. अब ऑडियंस सिर्फ भगवान राम और रावण ही नहीं, बल्कि विद्युतजिह्व जैसे कम चर्चित किरदारों को भी बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही है.

ये भी पढ़ें: सावन के सोमवार पर हर कोई सुनता है ये भक्ति गीत, भोले का भजन पुलवामा में हुए शहीद जवानों को था समर्पित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivek Oberoi, Vidyutjihva Ramayanam, Ramayana, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com