विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2022

31 लड़कियों को पछाड़ कर्णाटक की सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया 2022, जानें Miss India के बारे में खास बातें

बेहद ही शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया. इस बार मिस इंडिया की रेस में 31 सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.

31 लड़कियों को पछाड़ कर्णाटक की सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया 2022, जानें Miss India के बारे में खास बातें
सिनी शेट्टी फोटो
नई दिल्ली:

सिनी शेट्टी आज मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं. मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 3 जुलाई को मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था. बेहद ही शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया. इस बार मिस इंडिया की रेस में 31 सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. इन सभी लड़कियों को पछाड़ते हुए सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया पेजेंट का खिताब अपने नाम किया. आखिर कौन हैं मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी? आज के इस पोस्ट में हम आपको यही बताने जा रहे हैं.

कर्णाटक की रहने वाली हैं सिनी शेट्टी 

21 साल की सिनी शेट्टी कर्णाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है. सिनी अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएट हैं. इसके साथ ही वे सीएफए (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) कर रही हैं. पढ़ाई के अलावा सिनी को डांस करना भी पसंद है. उन्होंने भरतनाट्यम में ट्रेनिंग ली है. महज 4 साल की उम्र से सिनी ने डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में पहली बार उन्होंने स्टेज परफॉरमेंस दी थी. मिस इंडिया में भाग लेने से पहले वे उप प्रतियोगिताओं में मिस टैलेंट का अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं.

रूबल शेखावत बनीं फर्स्ट रनरअप 

बता दें, जहां मिस इंडिया 2022 का खिताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी ले गईं, तो वहीं राजस्थान की रहने वालीं रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप रहीं. वहीं उत्तर प्रदेश की रहने वालीं शिनाता चौहान मिस इंडिया 2022 की दूसरी रनरअप बनीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sini Shetty, Who Is Sini Shetty, Sini Shetty Photos, Miss India 2022, Miss India 2022 Winner, Miss India 2022 Runner Ups, Sini Shetty Unknown Facts 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com