विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2024

मिस वर्ल्ड 2024 में भारत की दावेदारी करने वाली सिनी शेट्री ने दिया ऐश्वर्या राय बच्चन को ट्रिब्यूट, फैंस नहीं हटा पाए नजरें

71वें मिस वर्ल्ड 2024 में भारत की दावेदारी करने वाली सिनी शेट्टी ने ऐश्वर्या राय बच्चन को खूबसूरत ट्रिब्यूट दिया है.

मिस वर्ल्ड 2024 में भारत की दावेदारी करने वाली सिनी शेट्री ने दिया ऐश्वर्या राय बच्चन को ट्रिब्यूट, फैंस नहीं हटा पाए नजरें
सिनी शेट्री ने दिया ऐश्वर्या राय बच्चन को ट्रिब्यूट
नई दिल्ली:

71वें मिस वर्ल्ड 2024 के फिनाले में भले ही भारत की दावेदारी करने वाली फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी ने विजेता का खिताब ना जीता हो. लेकिन अपने एक वीडियो से वह फैंस का दिल जरुर जीत रही हैं. इसका कारण उनका हाल ही में सुपरस्टार और मिस वर्ल्ड 1994 का खिताब अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन को दिया ट्रिब्यूट है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं. 

सिनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दिल छू वाले डांस का वीडियो शेयर किया है. क्लिप में उन्हें ऐश्वर्या राय की हम दिल दे चुके के फेमस गाने निंबोड़ा निंबोड़ा पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान मिस इंडिया 2022 को सोने के गहने और पारंपरिक लुक में ताल से ताल मिला, बरसो रे और कजरा रे जैसे गानों पर भी भरतनाट्यम करते देखा गया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि  सिनी शेट्टी कर्नाटक को बिलॉन्ग करती हैं. हालांकि उनकी बर्थप्लेस मुंबई है. पढ़ाई लिखाई में अव्वल सिनी भरतनाट्यम की बेहतरीन डांसर हैं. 

बता दें, 71वीं मिस वर्ल्ड 2024 में 115 देशों के प्रतियोगियों के साथ प्रतिस्पर्धा में 24 वर्षीय चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sini Shetty, Sini Shetty Dance, Sini Shetty Tribute To Aishwarya Rai, Miss World 1994, Sini Shetty Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com