विज्ञापन
This Article is From May 09, 2022

उर्फी जावेद ने गोवा में जमकर की पार्टी, गोद में उठाए नजर आए फ्रेंड्स

तीन मिलियन फॉलोवर्स होने पर एक्ट्रेस को पार्टी करते और दोस्तों के साथ एन्जॉय करते देखा गया.

उर्फी जावेद ने गोवा में जमकर की पार्टी, गोद में उठाए नजर आए फ्रेंड्स
उर्फी ने दोस्तों के साथ जमकर की पार्टी
नई दिल्ली:

अपने अतरंगी अंदाज और फैशन सेंस के लिए मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने वाली की संख्या अब तीन मिलियन तक पहुंच गई है. उर्फी कभी अपने अजीबोगरीब कपड़े तो कभी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. तीन मिलियन फॉलोवर्स होने पर एक्ट्रेस को पार्टी करते और दोस्तों के साथ एन्जॉय करते देखा गया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोस्त उर्फी को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में उर्फी जावेद दोस्तों के साथ गोवा में जमकर पार्टी करती नजर आ रही हैं.

इस दौरान कई सारे दोस्त मिलकर उर्फी को गोद में उठा लेते हैं और चिल्लाते हुए नजर आते हैं. उर्फी के फ्रेंड्स थ्री मिलियन-थ्री मिलियन कह कर चिल्लाते और उर्फी को चियर करते दिख रहे हैं. उर्फी भी खुशी के मारे चिल्लाती दिखती हैं. वीडियो में उर्फी एक बार फिर बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं, उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स के साथ ब्लू कलर का ब्रालेट पहना है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, साथ ही वीडियो को देख कई सारे यूजर्स एक बार फिर उर्फी को उनके कपड़ों के लिए ट्रोल कर रहे हैं.

बता दें कि उर्फी जावेद अपने एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उर्फी अपने आउटफिट्स के साथ ऐसे-ऐसे एक्सपेरिमेंट करती हैं कि देखने वाले इस पर से अपनी नजर नहीं हटा पाते. हालांकि अक्सर अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए उर्फी को ट्रोल भी होना पड़ता है. बता दें कि उर्फी टीवी सीरियल  बड़े भैया की दुल्हनिया में अवनी की भूमिका में नजर आई थीं. इसके साथ ही टीवी शो बेपनाह में बेला के रोल में नजर आई थीं. 

इसे भी देखें :मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं माधुरी दीक्षित, दिखा अलग अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urfi Javed Goa Vacation Video, Urfi Javed, उर्फी जावेद, Urfi Javed Age, Urfi Javed Backless, Urfi Javed Backlace Dresses, Urfi Javed Backless Looks, Urfi Javed Bikini, Urfi Javed Bikini Pics, Urfi Javed Goa Party, Urfi Javed Biography, Urfi Javed Bikini Looks, Urfi Javed Beach Looks, Urfi Javed Beach Look, Urfi Javed Backless Dress, Urfi Javed Bold, Urfi Javed Bold Looks, Urfi Javed Biography In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com