विज्ञापन

जब विद्युत जामवाल ने अक्षय कुमार को कहा बंदर, फिर सांप और आखिर में बना दिया ऑक्टोपस, वीडियो ने मचाई हलचल

कौन था ये एक्टर जिसने अक्षय कुमार को कहा बंदर? लेकिन ऐसा कहने की वजह क्या था. इस एक्शन स्टार ने खिलाड़ी कुमार के लिए क्यों कही ऐसी बातें?

जब विद्युत जामवाल ने अक्षय कुमार को कहा बंदर, फिर सांप और आखिर में बना दिया ऑक्टोपस, वीडियो ने मचाई हलचल
अक्षय कुमार में कौनसी क्वालिटी देखते हैं आप?
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को कोई ऑन कैमरा बंदर, सांप और ऑक्टोपस की तरह बताए तो ताज्जुब होना लाजमी है. लेकिन हैरान न हों, ये बात अक्षय कुमार को कोसने या अपमानित करने के लिए नहीं बल्कि उनकी तारीफ में कही गई है. ऐसा कहने वाले हैं एक्शन हीरो विद्युत जामवाल. दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान खेले गए मजेदार गेम में जब उनसे अलग-अलग जानवरों के नाम पर बॉलीवुड सितारों को जोड़ने के लिए कहा गया, तो उन्होंने अक्षय कुमार को एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग जानवरों से जोड़ते हुए दिलचस्प वजह भी बताई. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मजेदार गेम में दिए कई दिलचस्प जवाब

ये वीडियो एक इंटरव्यू सेगमेंट का हिस्सा है जहां होस्ट ने विद्युत जामवाल से कहा कि वे जानवरों के नाम सुनकर तुरंत किसी बॉलीवुड एक्टर का नाम बताएं. शुरुआत तो बड़ी शाही रही. ‘हाथी', ‘टाइगर' और ‘लायन' जैसे दमदार जानवरों के नाम आए और विद्युत जामवाल ने उनकी खूबियों को गिनाते हुए उन्हें एक के बाद एक शाहरुख खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन से जोड़ दिया. सब कुछ एकदम सेट चल रहा था.

लेकिन जैसे ही ‘मंकी' यानी बंदर की एंट्री हुई, गेम ने अचानक ट्विस्ट ले लिया. यहां विद्युत ने अक्षय कुमार का नाम लिया और कहा कि उनकी चंचलता और एनर्जी बिल्कुल बंदर जैसी है. इसके बाद ‘वुल्फ' की जागरूकता को उन्होंने आमिर खान की अवेयरनेस की क्वालिटी से जोड़ दिया. अगली बारी थी  ‘स्नेक' यानी सांप  की, तो यहां भी अक्षय कुमार ही फिट बैठ गए. वजह? पानी हो या जमीन, हर जगह खुद को ढाल लेना और हर हाल में सर्वाइव करना.

फिर आया असली मजा. ‘ऑक्टोपस' का नाम लिया गया और एक बार फिर अक्षय कुमार की एंट्री हो गई. इस बार तर्क था उनकी जबरदस्त मल्टीटास्किंग. जैसे ऑक्टोपस अपने आठ हाथों से एक साथ कई काम संभाल सकता है, वैसे ही अक्षय कुमार भी हर फ्रेम, हर रोल और हर काम में फिट नजर आते हैं. एक ही एक्टर को तीन अलग-अलग जानवरों से जोड़ने का ये अंदाज अब लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है.

खुद को बताया ‘गधा'

इस गेम का सबसे मजेदार पल तब आया, जब ‘डंकी' यानी गधे का नाम लिया गया. इस पर विद्युत जामवाल ने खुद को ही गधे से जोड़ दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा कि गधे की कोई खास क्वालिटी उन्हें नहीं पता, सिवाय बोझ उठाने के, इसलिए ये वो खुद हो सकते हैं. ‘डॉग' के लिए उन्होंने सोनू सूद का नाम लेते हुए उन्हें वफादारी से जोड़ा और सोनू सूद को एक बहुत अच्छा इंसान बताया, वहीं ‘पैरेट' यानी तोते के लिए उन्होंने रणवीर सिंह का नाम लेते हुए उनके अलग ड्रेसिंग सेंस और टॉकेटिव नेचर का जिक्र किया.

यह भी पढ़ें: कभी विराट कोहली के साथ खेला था क्रिकेट, अब फिल्म स्टार बना ये लड़का, सलमान के साथ दी थी 300 करोड़ की फिल्म

पुराना वीडियो, लेकिन फिर छाया इंटरनेट पर

ये वीडियो करीब 7 साल पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोबारा शेयर होते ही तेजी से वायरल हो गया है. फैंस विद्युत जामवाल के इस मजेदार और ईमानदार अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. बंदर, कुत्ता या सांप जैसे जानवरों के नाम अक्सर किसी का मजाक उड़ाने या उसे अपमानित करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. लेकिन सच ये भी है कि हर जानवर में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो अगर किसी इंसान में हों, तो वही क्वालिटी उसे आगे ले जाते हैं.

यह भी पढ़ें: बदनामी के डर से सिंगर ने अपने ही गाने पर नहीं दिया अपना नाम, गाना हिट होने के 9 साल बाद किया खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vidyut Jammwal, Akshay Kumar, Akshay Kumar Instagram, Akshay Kumar News, Akshay Kumar Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com