विज्ञापन

जब 'बन मस्का' खाने के लिए भोपाल की गलियों में निकल जाते थे एक्टर, यादों को किया ताजा

एक्टर अनंत जोशी ने 'गुल्लक 5' को लेकर कहा कि फिल्म मेकर्स ने मुझ पर विश्वास जताया. इसलिए मुझे उन्होंने शो में कास्ट किया. इसके अलावा उन्होंने भोपाल में हुए शूटिंग के पलों को याद किया.

जब 'बन मस्का' खाने के लिए भोपाल की गलियों में निकल जाते थे एक्टर, यादों को किया ताजा
गुल्ल एक्टर अनंत जोशी

गुल्लक (Gullak) का सीजन 5 पांच जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज हो चुका है. इस सीरीज ने अपने नए सीजन में मिश्रा परिवार के जीवन में उतार-चढ़ाव, पुरानी यादें और कई चुनौतियों को बहुत ही अच्छे तरीके से दिखाया है. इस सीजन में भी जमील खान ने संतोष मिश्रा और गीतांजलि कुलकर्णी ने शांति मिश्रा का किरदार निभाया है. वहीं एक्टर अनंत जोशी अनु मिश्रा के किरदार में दिखाई दिए हैं. दूसरी तरफ इस सीजन में हेली शाह ने एक अहम किरदार करके ओटीटी पर डेब्यू किया है. सीजन में मिश्रा परिवार के घर में बदलते माहौल, बच्चों की जिम्मेदारियां और जो सामान्य परिवार में होता है जैसे आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों जैसी चीजों को दिखाया गया है. गुल्लक सीजन 5 में अन्नू का किरदार निभाने वाले अनंत जोशी ने एनडीटीवी से बात की और शो और अपने किरदार के बारे में बताया.

अनंत ने कहा कि जिंदगी का नाम है चलते रहना तो बस चल ही रहा है. मैं चाहे पिछली फिल्म आदित्य योगी नाथ की बात करूं या तो गुल्लक सीजन 5 की बात करूं. मुझे एक इतना शानदार किरदार निभाने का मौका मिला. इस बात की खुशी है. बस यह सफर चलता रहे. लोगों को मेरा काम पसंद आता रहे और जनता का प्यार मिलता है तो जो भी रास्ते में मुश्किलें आती हैं, वो दिखाई नहीं देतीं. एक्टर ने आगे कहा कि वैभव ने यह शो क्यों छोड़ा, इसका कारण मुझे पता नहीं है, मैं बस अपने पक्ष में यही कहूंगा कि जो TVF जैसे टीम है, उनके साथ जुड़ने का मौका मिला. इस शो में जो कास्ट है, वो इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स हैं. जब मुझे इस शो में काम करने का मौका मिला तो मैंने सोचा कि इसको मुझे करना ही है. अगर यह किरदार निभाने के लिए मेकर्स मुझ पर विश्वास कर रहे हैं, तो इस बात की बहुत खुशी है कि उनका मुझ पर कॉन्फिडेंस है. एक्टर ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि आने वाले सीजन्स में मिश्रा परिवार में कोई बदलाव देखने के लिए मिलेगा. आने वाले सीजन्स में भी यही मिश्रा परिवार रहेगा और यही अन्नू भैया रहेंगे. मुझे लगता है कि भोपाल दूसरी आउटडोर फिल्म इंडस्ट्री हो गई है. अगर मुंबई के बाद फिल्में शूट हो रही हैं तो वो भोपाल में ही हो रही हैं. मैं भोपाल में पिछले तीन प्रोजेक्ट्स शूट करके आ चुका हूं. भोपाल एक खूबसूरत शहर है. भोपाल को फिल्म इंडस्ट्री एक्सप्लोर कर रही है. भोपाल के खाने के बारे में तो कुछ बोल ही नहीं सकता. वहां का बहुत शानदार खाना है. मुझे भोपाल का बन मस्का और चाय बहुत पसंद है. मैं अक्सर शूटिंग से फ्री होकर भोपाल का मार्केट घूमने जाता था.

भोपाल में हुई शूटिंग

'गुल्लक' के सारे सीजंस की शूटिंग भोपाल में हुई है. एक्टर्स की पहली पसंद भोपाल बना हुआ है. बॉलीवुड की पहली पसंद इन दिनों भोपाल बना हुआ है. जहां बड़ी से बड़ी फिल्में और सीरीज की शूटिंग यहां हो रही है. शूटिंग के वक्त शो की सारी कास्ट आम लोगों से मिलती हुई भी नजर आती थी.

यह भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी के बेटों को आशीर्वाद देने पहुंचे किन्नर, दरवाजे पर ऐसे हुआ स्वागत और डांस से यूं जमा रंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Anant Joshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com