विज्ञापन

सलमान खान को 'अंकल' कहने वाले एक्टर का छलका दर्द, बोले- इंडस्ट्री के बदलावों ने छोटे डायरेक्टर्स को खत्म कर दिया

बॉलीवुड एक्टर तेज सप्रू ने साल 1999 में आई फिल्म सिर्फ तुम की यादों को ताज किया. उन्होने कहा कि मैं सेट पर सलमान खान से अंकल कहता था और वह भी मुझे अंकल कहते थे. हम दोनों में काफी पुरानी बॉन्डिंग है.

सलमान खान को 'अंकल' कहने वाले एक्टर का छलका दर्द, बोले- इंडस्ट्री के बदलावों ने छोटे डायरेक्टर्स को खत्म कर दिया
सिर्फ तुम के एक्टर ने बताया अपना दर्द
नई दिल्ली:

27 साल पहले 11 जून 1999 को सिर्फ तुम फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म में संजय कपूर, प्रिया गिल, सुष्मिता सेन, जैकी श्रॉफ, मोहनीश बहल और तेज सप्रू लीड रोल में थे. तीन करोड़ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म तमिल कधाल कोट्टई का रीमेक थी. फिल्म के 27 साल पूरे होने पर NDTV ने एक्टर तेज सप्रू से बात की जिन्होंने फिल्म को लेकर कई दिलचस्प बातें बताईं.

एक्टर तेज सप्रू ने पुरानी यादों को याद किया और कहा, "बॉलीवुड का जो 1980-90 का दौर था वो चला गया है. पहले काफी छोटे-छोटे डायरेक्टर्स थे और बॉलीवुड में कई फिल्में बनती थीं. लेकिन अब इन दिनों इंडस्ट्री में बदलाव होने के कारण छोटे डायरेक्टर्स को खत्म कर दिया है. जिस कारण हमारी रोजी-रोटी पर बहुत फर्क पड़ा है."

उन्होंने साल 1999 में आई फिल्म सिर्फ तुम की यादों को ताजा किया और कहा. "मैंने फिल्म में एक पॉजिटिव किरदार निभाया. मैं प्रिया गिल का जीजा बना था, जिसको उसकी हमेशा फिक्र रहती थी. लोगों ने जब यह फिल्म देखी तो वह आश्चर्यचकित थे, क्योंकि उन्होंने मुझे नेगेटिव किरदार में ही देखा था. मेरे ज्यादातर सीन प्रिया गिल और सलमान खान के साथ थे क्योंकि सलमान खान ने फिल्म में कैमियो किया था. हम शूट के वक्त काफी मस्ती करते थे और मैं सलमान खान की खिंचाई भी करता था. क्योंकि सलमान खान से मेरी पुरानी दोस्ती है. सलमान खान मुझे अंकल कहते थे और मैं सलमान को अंकल कहता था. वो दिन मुझे हमेशा याद आते हैं."

तेज सप्रू ने हिंदी फिल्मों के अलावा टेलीविजन में भी काम किया है. वह एक एक्टर के साथ-साथ निर्माता भी हैं. उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया और लोकप्रिय हुए. एक्टर एक फिल्मी परिवार से हैं, उनके पिता भी हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर थे और उनकी बहन प्रीति सप्रू भी हिंदी और पंजाबी एक्ट्रेस रही हैं. उन्होंने

अपने करियर में लगभग 190 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. जिसमें 'त्रिदेव', 'गुप्त', 'मोहरा', 'सिर्फ तुम', 'तेजाब' जैसी तमाम फिल्मों के नाम शामिल हैं. इन दिनों एक्टर टेलीविजन के साथ-साथ फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं. वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई, किसी की जान में भी एक अहम किरदार निभा चुके हैं.

तेज सप्रू ने मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगू जैसी भाषाओं में काम किया है. उन्होंने इन भाषाओं में काफी बड़ी फिल्में की हैं. इसके अलावा एक्टर 'आहट', 'हातिम', 'चंद्रमुखी', 'चंद्रगुप्त मौर्य' जैसे तमाम बड़े शोज में नजर आ चुके हैं. एक्टर साल 2022 में आए शो 'अनदेखी 2' में भी दिखाई दे चुके हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1965 में आई फिल्म शाहिद से की थी. जिसके बाद वह 'सुरक्षा', 'कोबरा' जैसी तमाम फिल्मों में नजर आए. एक वो दौर था जब सप्रू को बॉलीवुड की हर दूसरी फिल्म में विलेन के किरदार में देखा जाता था. रिपोर्ट के अनुसार तेज सप्रू की पत्नी धनलक्ष्मी एक्ट्रेस रेखा की सौतेली बहन हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं Himanshu Jangra? 370 रुपए की बिरयानी खिला कर हुए वायरल, शो में बघारी शेखी, अब कंपनी ने नौकरी से निकाला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainmet, Sirf Tum, Tej Sapru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com