ऑस्कर 2026 15 मार्च 2026 को होने वाला है, जिसे लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है क्योंकि इस साल किसके हाथ जीत लगेगी और क्या कोई नई कॉन्ट्रोवर्सी चर्चा में रहेगी. इसे लेकर फैंस के बीच ऑस्कर सुर्खियों में है. लेकिन 4 साल पहले साल 2022 में हुए 94वें ऑस्कर अवॉर्ड्स को शायद ही कोई कभी भूल पाएगा. ये वही शाम थी जब दुनिया के सबसे बड़े फिल्म मंच पर ऐसा वाकया हुआ, जिसने ग्लैमर की चमक के बीच अचानक सन्नाटा भर दिया. मशहूर कॉमेडियन क्रिस रॉक स्टेज पर अवॉर्ड प्रेजेंट कर रहे थे और अपने अंदाज में मजाक कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक्ट्रेस जाडा पिंकेट स्मिथ के गंजे सिर को लेकर कमेंट कर दी. जाडा एलोपेसिया नाम की बीमारी से जूझ रही थीं, जिसकी वजह से उनके बाल झड़ गए थे. कैमरा जब जाडा और उनके पति विल स्मिथ पर गया तो दोनों के चेहरे पर नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी.
जब स्टेज पर पहुंच गए विल स्मिथ
कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल गया. विल स्मिथ अपनी सीट से उठे और सीधे स्टेज पर पहुंच गए. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उन्होंने सबके सामने क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया. पूरा हॉल हैरान रह गया. शुरुआत में कई लोगों को लगा कि ये अवॉर्ड नाइट का हिस्सा है, लेकिन जब विल अपनी सीट पर लौटकर गुस्से में बोले और पत्नी का नाम न लेने की चेतावनी दी, तब साफ हो गया कि ये असली घटना है.
ये भी पढ़ें- One Battle After Another OTT: 2 घंटे 41 मिनट की इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लिखने में लगे 20 साल, ऑस्कर में 13 नॉमिनेशन
सम्मान भी मिला, लेकिन चुकानी पड़ी भारी कीमत
इस चौंकाने वाली घटना के बावजूद उसी रात विल स्मिथ को फिल्म ‘किंग रिचर्ड' के लिए बेस्ट एक्टर के लिए ऑस्कर मिला. ट्रॉफी लेने मंच पर पहुंचे विल भावुक नजर आए और उन्होंने अपने परिवार के लिए प्यार जाहिर किया. हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर इस घटना की क्लिप तेजी से वायरल हुई. बाद में जब इस घटना के सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल हुए, तो विल स्मिथ ने क्रिस रॉक्स और ऑस्कर एकेडमी से माफी मांगी. इतना ही नहीं एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट एंड साइंसेज ने विल स्मिथ पर 10 साल के लिए ऑस्कर इवेंट में शामिल न होने का बैन लगा दिया, हालांकि उनकी फिल्मों को नॉमिनेट किया जा सकता है.
ये भी पढे़ं- OTT पर देखना ना भूलें ऑस्कर में 16 नॉमिनेशन हासिल करने वाली ये हॉरर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर वसूले थे 3255 करोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं