विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2023

इस क्रिकेटर ने खोल दिया था शुबमन गिल और सारा तेंदुलकर का राज, पुराना वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि कॉफी विद करन में सारा अली खान ने भी क्लियर कर दिया था कि वो शुबमन को डेट नहीं कर रही हैं तो अब देखा जाए तो मामला क्लियर ही है.

इस क्रिकेटर ने खोल दिया था शुबमन गिल और सारा तेंदुलकर का राज, पुराना वीडियो हुआ वायरल
शुबमन ने सारा तेंदुलकर के नाम का दिया था इशारा
नई दिल्ली:

UAE के क्रिकेटर चिराग सूरी ने एक इंटरव्यू में शुबमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था. इन्हें लेकर पिछले काफी समय से कहा जा रहा है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इस पर कन्फर्म नहीं किया है लेकिन इन्हें लेकर बातें कई बार चल निकलती हैं. वर्ल्ड कप के पूरे टूर्नामेंट में भी इन दोनों का नाम चर्चा में रहा. इस बीच शुबमन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शुबमन में इनडायरेक्टली इशारा दिया था कि वो सारा को डेट कर रहे हैं. क्योंकि ना तो शुबमन ने हां कहा था और ना ही ना. जब सोनम बाजवा ने बातचीत के दौरान शुबमन से पूछा कि क्या वो सारा को डेट कर रहे हैं तो उन्होंने जवाब में शायद कहा था. 

इसके अलावा एक और पुराना वीडियो इंटरनेट पर है जिसमें UAE के क्रिकेटर चिराग सूरी ने खुलकर सीधे शुबमन के साथ सारा तेंदुलकर का नाम जोड़ा था. जब उनसे डेटिंग और शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने शुबमन का नाम लिया. उन्होंने कहा कि शुबमन की एक गर्लफ्रेंड है. जब नाम पूछा गया तो चिराग ने शुबमन के साथ सारा का नाम लिया था. बताया जाता है कि इस इंटरव्यू के बाद शुबमन ने चिराग को अन फॉलो कर दिया था.

बता दें कि कॉफी विद करन में सारा अली खान ने भी क्लियर कर दिया था कि वो शुबमन को डेट नहीं कर रही हैं तो अब देखा जाए तो क्लियर है कि शुबमन के साथ बार बार किस सारा का नाम लिंक किया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Gill, Shubman Gill Girl Friend, Sara Tendulkar, World Cup 2023, Sara Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com