विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2023

VIDEO: यूं ही नहीं दिलों के बादशाह हैं शाहरुख खान, अवॉर्ड फंक्शन में खुद अपने हाथों से हेमा मालिनी को पहनाई थी सैंडल

शाहरुख खुद को जमीन से जुड़ा हुआ मानते हैं और अक्सर कई मौकों पर उनके इस व्यवहार की तारीफ भी होती रही है. एक ऐसा ही मौका था एक अवार्ड के दौरान का जब शाहरुख ने झुककर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की चप्पल हाथों में उठा ली थी.

VIDEO: यूं ही नहीं दिलों के बादशाह हैं शाहरुख खान, अवॉर्ड फंक्शन में खुद अपने हाथों से हेमा मालिनी को पहनाई थी सैंडल
किंग खान ने उठाई थी ड्रीमगर्ल की चप्पल
नई दिल्ली:

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान भी कहा जाता है. फिल्मों के बादशाह शाहरुख को बॉलीवुड का किंग सिर्फ उनकी एक्टिंग और सुपरहिट फिल्मों की वजह नहीं बल्कि उनके विनम्र स्वभाव और सादगी से भरे नेचर की वजह से भी कहा जाता है. शाहरुख खुद को जमीन से जुड़ा हुआ मानते हैं और अक्सर कई मौकों पर उनके इस व्यवहार की तारीफ भी होती रही है. एक ऐसा ही मौका था एक अवार्ड के दौरान का जब शाहरुख ने झुककर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की चप्पल हाथों में उठा ली थी.

हेमा मालिनी के पैरों में पहनाई चप्पल

दरअसल ये वाकया एक अवार्ड शो के दौरान का था, जब हेमा मालिनी को अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा था. इस दौरान हेमा मालिनी का नाम अनाउंस होने के बाद शाहरुख उन्हें लेने स्टेज से नीचे उतर जाते हैं. वह बड़े ही अदब के साथ हेमा जी को लेकर स्टेज पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रहे होते हैं कि तभी सीढ़ियों में फंस कर हेमा जी की चप्पल निकल जाती है और वह रुक जाती हैं. शाहरुख ये सब देख रहे होते हैं और वह सीढ़ियों पर से हेमा की चप्पल उठा कर लाते हैं और उनके पैरों में पहना देते हैं और फिर दोनों स्टेज पर पहुंचते हैं.

हर किसी ने की शाहरुख की तारीफ

शाहरुख का ये बड़प्पन देख वहां मौजूद सभी लोग उनके लिए तालियां बजाते और उनकी सराहना करते दिखते हैं. शाहरुख खान अक्सर अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. मीडिया के सामने भी वह बेहद विनम्र रहते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही हैं. इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोरी हैं. फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Hema Malini, Shah Rukh Khan Films, Shah Rukh Khan Viral Video, Shah Rukh Khan Hema Malini, Shah Rukh Khan Hema Malini Movies, Shah Rukh Khan Hema Malini Viral Video, Pathaan  News, Pathaan Movie, Hema Malini News, Hema Malini Viral Video, Hema Malini Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com