विज्ञापन

हेमा की इस हमशक्ल को देख याद आएगी शोले की बसंती, हूबहू वही अंदाज, वही अदाएं, देख कर होंगे कन्फ्यूज - कौन है असली, कौन है नकली ?

Hema Malini Doppelganger Video Viral : सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सितारों के हमशक्लों के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. इसी बीच फिल्म शोले की बसंती जैसी दिखने वाली एक लड़की का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

हेमा की इस हमशक्ल को देख याद आएगी शोले की बसंती, हूबहू वही अंदाज, वही अदाएं, देख कर होंगे कन्फ्यूज - कौन है असली, कौन है नकली ?
Hema Malini Doppelganger Video Viral : सोशल मीडिया पर वायरल हुई हेमा मालिनी की हमशक्ल
नई दिल्ली:

Hema Malini Doppelganger Video Viral : आजकल सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े फिल्मी सितारों के हमशक्लों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. कई बार लोग नकली सलमान खान, अक्षय कुमार या अजय देवगन जैसे दिखने वाले लोगों की रील्स देखते हैं और मजेदार कमेंट भी करते हैं. इसी ट्रेंड के बीच अब एक लड़की का वीडियो चर्चा में है, जो हूबहू बसंती अक्का हेमा मालिनी जैसी दिख रही है.

बसंती के अंदाज में नजर आई लड़की

वायरल वीडियो में दिखाई दे रही लड़की फिल्म 'शोले' के मशहूर किरदार बसंती के लुक में नजर आती है. यह किरदार अभिनेत्री Hema Malini ने निभाया था. वीडियो में लड़की ने वही स्टाइल, वही एक्सप्रेशन और लगभग वैसी ही एक्टिंग करने की कोशिश की है. पहली नजर में देखने पर कई लोग हैरान रह गए कि यह असली हेमा मालिनी नहीं, बल्कि उनकी हमशक्ल है.

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर archanaprity_2427 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर होते ही यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. लोगों ने इसे खूब पसंद किया और कमेंट सेक्शन में तारीफ की बाढ़ आ गई.

लोगों के रिएक्शन आए सामने

वीडियो पर कई यूजर्स ने लिखा कि लड़की बिल्कुल हेमा जी जैसी दिख रही है. एक यूजर ने कमेंट किया, “आप तो बिल्कुल हेमा जी की तरह लग रही हैं.” कुछ लोगों ने उनकी अदा और एक्सप्रेशन की तारीफ की, तो कुछ ने लिखा कि बसंती की याद ताजा हो गई.

फिल्म ‘शोले' का जादू आज भी कायम

1975 में रिलीज हुई शोले आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म के किरदार और डायलॉग आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं.

यह भी पढें:

 'अस्सी' ही नहीं, तापसी पन्नू की इन 8 फिल्मों ने दिखाया समाज को आईना, अमिताभ और शाहरुख के साथ भी दी है हिट, क्या आपने देखी ?

पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' की भारत में धूम, जानें कहां देख सकते हैं हानिया आमिर और बिलाल अब्बास के शो का लेटेस्ट एपिसोड

जापान वेकेशन पर पारंपरिक ड्रेस पहने दिखी माधुरी दीक्षित, पति डॉ. नेने के साथ समुराई से भरे ज्वालामुखी शिखर से शेयर की फोटो 





 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini Lookalike, Sholay Basanti Viral Video, Hema Malini Doplenger Video Viral, Hema Malini Doppelganger, Hema Malini Doppelganger On Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com