विज्ञापन
This Article is From May 23, 2024

सलमान खान से जब उनकी गर्लफ्रेंड ने पूछा था मां और मुझ में किसे बचाओगे, तो भाईजान ने दिया ऐसा जवाब कि फैंस बोले- दिल छू लिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान को भाईजान यूं ही नहीं कहा जाता है, बल्कि वो अपने परिवार से इतना प्यार करते हैं कि उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं, इसकी एक झलक हाल ही में एक थ्रोबैक वीडियो में भी दिखी.

सलमान खान से जब उनकी गर्लफ्रेंड ने पूछा था मां और मुझ में किसे बचाओगे, तो भाईजान ने दिया ऐसा जवाब कि फैंस बोले- दिल छू लिया
जब सलमान से उनकी गर्लफ्रेंड ने पूछा मां और मुझ में किसे बचाओगे
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान यूं तो अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और लोग उनकी शादी को लेकर उनसे हमेशा ही सवाल पूछते हैं. लेकिन जब सलमान खान से उनकी गर्लफ्रेंड ने ये पूछ लिया कि एक नाव पर सवार आपकी मां और मुझ में से एक को बचाना होगा तो आप किसे बचाएंगे. इस पर सलमान खान ने दिल छू लेने वाला जवाब दिया और इसका थ्रोबैक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तो चलिए आपको दिखाते हैं सलमान और उनकी मां का ये प्यारा सा वीडियो.

सलमान की बात कर इमोशनल हुई उनकी मां

इंस्टाग्राम पर सलमान खान और उनकी मां का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें उनकी मां सुशीला चरक बता रही हैं कि जब सलमान ठाणे जेल में बंद थे, तो वो उनसे मिलने गई थीं. इस दौरान सुशीला की आंखों में आंसू आ गए और सलमान उन्हें संभालते नजर आए.

गर्लफ्रेंड के सवाल का दिया सलमान ने मुंह तोड़ जवाब

इस वीडियो के दूसरे पार्ट में सलमान खान एक इंटरव्यू के दौरान बता रहे हैं कि एक बार उनकी किसी फीमेल फ्रेंड ने उनसे पूछा कि एक बोट पर उनकी मां और वो है, तो वो किसे बचाएंगे? इस पर सलमान ने कहा की बीवी तो दूसरी ले आऊंगा लेकिन मां कहां से लाऊंगा.

वायरल हुआ सलमान और सुशीला का थ्रोबैक वीडियो

सोशल मीडिया पर सलमान खान का उनकी मां के साथ ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हज़ारों लोग इसे पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट बॉक्स पर लिखा कि सच में सलमान खान मम्मा ब्वॉय हैं. एक और यूजर ने लिखा मां बेटे की जोड़ी सलामत रहें. बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने 1964 में सुशीला चरक नाम की महिला से शादी की थी, जो एक मराठी हिंदू परिवार से आती हैं. हालांकि, शादी के बाद उन्होंने अपना नाम सलमा रख लिया और इस्लाम कबूल किया. सलमान अक्सर अपनी मां के साथ अपने वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं, जिसमें दोनों का बॉन्ड बेहद ही क्यूट लगता है.  

वीडियो: वो फिल्म जिसके Producer बने 5 लाख किसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan With Mother, Salman Khan, Salman Khan Old Video, Salman Khan Mom, Salman Khan Mother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com