80 के दशक में राकेश रोशन ने कई फिल्में बनाई थीं. जिनमें से कुछ हिट साबित हुई थीं तो कुछ फ्लॉप हो गई थीं. वो 1987 में एक फिल्म लेकर आए थे. इस फिल्म को लेकर वो इतने डरे हुए थे कि उन्होंने मन्नत मांगी थी की अगर फिल्म अच्छा कलेक्शन करती है वो अपना सिर मुंडवा लेंगे. इस फिल्म को 38 साल हो गए हैं और फिल्ममेकर आज भी गंजे हैं. जिस फिल्म की बात हम कर रहे हैं वो है खुदगर्ज की. खुदगर्ज को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया, वही फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे और लिखा भी राकेश रोशन ने ही था. वो अपनी इस फिल्म को लेकर बहुत परेशान थे. अपनी इस मन्नत को लेकर राकेश रोशन कई बार बात कर चुके हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ब्लॉकबस्टर रही थी खुदगर्ज
खुदगर्ज फिल्म की बात करें तो ये 31 जुलाई 1987 को रिलीज हुई थी. फिल्म को 38 साल पूरे हो चुके हैं. इस फिल्म में गोविंदा, जितेंद्र, नीलम कोठारी, शत्रुघ्न सिन्हा और अमृता सिंह अहम किरदार निभाते नजर आए थे. ये फिल्म 2.40 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.
राकेश रोशन ने मांगी थी मन्नत
राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो इतने सालों से गंजे क्यों हैं और बाल क्यों नहीं रखते हैं. राकेश रोशन ने बताया था कि फिल्म खुदगर्ज के समय में उन्होंने मन्नत मांगी थी कि अगर फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी तो वो अपना सिर मुंडवा लेंगे. जब फिल्म हिट हो गई तो उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया और अभी तक गंजे हैं. उन्होंने कहा था कि ये मेरे लिए एक आखिरी मौका था.अगर खुदगर्ज नहीं चली होती तो मैं यहां नहीं बैठा होता.
राकेश रोशन ने ये भी बताया था कि उन्होंने मन्नत तो मांग ली थी मगर पूरी होने के बाद इसे करने के लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने कहा था- मैं रात को सो नहीं पा रहा था. फिर मैंने एक दिन नाई को घर पर बुलाया और बाल कटवा दिए. तब से मैं ऐसा ही हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं