विज्ञापन

माधुरी दीक्षित ने किया था जब दावा, मुन्नी बदनाम और चिकनी चमेली जैसे गानों में मैं करती बेहतर परफॉर्म

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में जब माधुरी दीक्षित पहुंची तो करण ने उनसे एक ट्रिकी सवाल पूछा लेकिन माधुरी ने बड़े ही बिंदास अंदाज में इसका जवाब दिया.

माधुरी दीक्षित ने किया था जब दावा, मुन्नी बदनाम और चिकनी चमेली जैसे गानों में मैं करती बेहतर परफॉर्म
माधुरी दीक्षित ने किया दावा
नई दिल्ली:

माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. एक्टिंग के साथ ही डांस में माधुरी माहिर हैं. डांस के मामले में शायद ही कोई दूसरी अभिनेत्री माधुरी को टक्कर दे सकती है. फैंस तो इस बात को मानते ही है खुद माधुरी को भी इस बात का अहसास है. एक बार एक शो के दौरान खुद माधुरी ने कहा था कि आज के पॉपुलर आइटम नंबर्स जैसे चिकनी चमेली, फेविकॉल या मुन्नी बदनाम वो बेहतर कर सकती थीं. इतना ही नहीं उन्होंने आज की टॉप एक्ट्रेसेस को डांस के मामले में रैंकिग भी दी.

माधुरी का बिंदास जवाब

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में जब माधुरी दीक्षित पहुंची तो करण ने उनसे एक ट्रिकी सवाल पूछा लेकिन माधुरी ने बड़े ही बिंदास अंदाज में इसका जवाब दिया. करण ने पूछा कि आपको क्या लगता है मुन्नी बदनाम हुई, फेविकॉल से, शीला की जवानी और चिकनी चमेली इनमें से किस गाने में आप बेहतर परफॉर्म कर सकती थी. इस सवाल के जवाब में माधुरी कहती हैं, सभी में. उनका ये बिंदास जवाब सुन उनके बगल में बैठीं जूही चावला चौंक जाती हैं.

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन पर बैन हो गया था ये 32 साल पुराना गाना, बताया गया अश्लील, आज भी शादियों-महफिलों में है बजता 

प्रिंयका-दीपिका को दिए 8 नंबर

इसके बाद करण माधुरी से पूछते हैं कि आप बॉलीवुड के आज के इन सितारों को डांस के मामले में 10 में से कितने नंबर्स देंगी. करण पूछते हैं कटरीना कैफ, माधुरी कहती हैं-9, दीपिका पादुकोण, फिर माधुरी 8 कहती हैं. प्रियंका को भी वह 8 नंबर देती हैं. इसके बाद जब करण शाहिद के बारे में पूछते हैं तो वह उन्हें 9 नंबर देती हैं. वहीं करण, ऋतिक रोशन के बारे में पूछते हैं तो माधुरी कहती हैं कि उन्हें 100-200 नंबर्स, जितने दें कम हैं. 

ये भी पढ़ें- शाम 7 बजे के बाद शूटिंग नहीं करता था ये सुपरस्टार, डायरेक्टर ने सुनाई रात वाली स्क्रिप्ट तो बीच सड़क गाड़ी से दिया था उतार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com