विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

जब धर्मेंद्र से हुई थी इतनी बड़ी भूल, मांगनी पड़ी सलमान खान से माफी, कभी कहा था- ये मेरा बेटा है

असल जिंदगी में धर्मेंद्र, सलमान को अपने बेटे जैसा मानते हैं, लेकिन एक बार एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि धर्मेंद्र को सलमान से माफी मांगनी पड़ी.

जब धर्मेंद्र से हुई थी इतनी बड़ी भूल, मांगनी पड़ी सलमान खान से माफी, कभी कहा था- ये मेरा बेटा है
सलमान खान से जब धर्मेंद्र ने मांगी थी माफी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र (Dharmendra) और दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) पर्दे पर कई बार एक साथ नजर आ चुके हैं और उन्हें ऑनस्क्रीन काफी पसंद भी किया गया. वहीं असल जीवन में भी धर्मेंद्र, सलमान को अपने बेटे जैसा मानते हैं और सलमान भी उनका काफी सम्मान करते हैं. लेकिन एक बार एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि धर्मेंद्र को सलमान (Dharmendra-Salman Incident) से माफी मांगनी पड़ी. आइए जानते हैं कि आखिर ये किस्सा क्या है.

सलमान खान 90 के दशक में एक उभरता हुआ सितारा थे तो वहीं माधुरी उस दौर की स्टार थीं. ये किस्सा इन दोनों सितारों से जुड़ा हुआ है. साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म दिल तेरा आशिक का टाइटल सॉन्ग सलमान और माधुरी पर फिल्माया गया था. इस गाने की लॉन्चिंग के फंक्शन में धर्मेंद्र भी पहुंचे थे और फिल्म के स्टार्स सलमान और माधुरी भी वहीं थे. इस दौरान धर्मेंद्र की जुबान ऐसी फिसली कि उन्हें आखिर सलमान से माफी मांगनी पड़ी.

हुआ कुछ यूं कि इस फंक्शन के दौरान जब धर्मेंद्र से कुछ बोलने के लिए कहा तो धर्मेंद्र ने माधुरी के लिए कहा ये हमारी वर्ल्ड क्लास डांसर हैं. वहीं सलमान के लिए जब वह बोलने लगे तो उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा और ये उनके बेटे सुलेमान. धर्मेंद्र की इस बात पर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. धर्मेंद्र को महसूस हुआ कि उन्होंने कुछ गलत कह दिया है, उन्होंने तुरंत सलमान से माफी मांगी. हालांकि सलमान ने उन्हें ऐसा करता देख उन्हें गले लगा लिया और दोनों के बीच सब नॉर्मल रहा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Dharmendra, Salman Khan And Dharmendra, Dharmendra Death, Salman Dharmendra Relation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com