हिंदी फिल्मों के सुनहरे दौर के सरताज देव आनंद पहले ऐसे हीरो थे, जिनके पीछे लड़कियां पागलों की तरह दौड़ती थीं. रोमांटिक हीरो के तौर पर पहचाने जाने वाले देव साहब ने अपने दौर में कई हिट फ़िल्में दीं. पर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ देव आनंद ही नहीं बल्कि उनके हमशक्ल ने भी खूब शोहरत कमाई. यही नहीं लोग बताते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था, जब देव साहब से ज्यादा पूछ उनकी डुप्लीकेट की होने लगी थी. तब मजबूरन देव आनंद को अपने डुप्लीकेट से काम दिलाने की गुजारिश करनी पड़ी थी. इस डुप्लीकेट का नाम था किशोर भानुशाली, जो देव साहब के बहुत बड़े फैन थे. किशोर भानुशाली के बारे में कहा जाता है कि बचपन में वो नहीं जानते थे कि देव आनंद कौन है.
हूबहू देव आनंद की जीरोक्स कॉपी थे किशोर
किशोर भानुशाली बड़े हुए तो उनके चेहरे पर देव आनंद की झलक नज़र आने लगी. कुछ लोगों ने उनसे कहा कि तुम तो देव आनंद की तरह दिखते हो. बस उन्होंने इसे ही अपना अस्त्र बना लिया और वो हाव भाव से लेकर स्टाइल तक में देव आनंद को कॉपी करने लगे. इसके बाद किशोर के पास देव आनंद की एक्टिंग करने के ढेरों ऑफर आने लगे. खुद देव आनंद किशोर की तारीफें सुनकर उनसे मिलने के लिए तैयार हो गए. किशोर ने 'दिल' फिल्म में देव आनंद की एक्टिंग की और इसे बेहद पसंद किया गया. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद देव आनंद ने उनको मिलने के लिए बुलाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देव आनंद ने हमशक्ल से मांगा था काम

किशोर ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो जब देव साहब से मिलने के लिए गए तो देव साहब ने कहा- 'क्यों किशोर नाम है ना तुम्हारा. दिल फिल्म देखा है मैंने, और लगता है कि अब आपको ही कॉपी करने से काम मिलेगा. अभी कितनी फिल्म हैं तुम्हारे पास'? किशोर बताते हैं कि मैंने उनसे कहा कि मेरे पास आठ से ज्यादा फिल्में हैं तो मजाक में देव साहब बोले- 'तो कुछ फिल्में मुझे भी दिलवाओ'. उनका मजाकिया अंदाज और जिंदादिली देखकर किशोर हैरान होने के साथ साथ हमेशा के लिए देव साहब के फैन हो गए थे.
ये भी देखें: एयरपोर्ट पर स्पॉट : कियारा-कार्तिक, हुमा कुरैशी और वरुण धवन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं