विज्ञापन
This Article is From May 30, 2024

मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट पूछने पर बौखलाए दद्दा त्यागी, गुस्से में बोले- 4-11

प्राइम वीडियो की मिर्जापुर 3 को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है. इस वेब सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मिर्जापुर सीरीज की न केवल कहानी बल्कि किरदार भी काफी लोकप्रिय रहे हैं.

मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट पूछने पर बौखलाए दद्दा त्यागी, गुस्से में बोले- 4-11
शख्स ने पूछी मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट तो बौखलाए दद्दा त्यागी
नई दिल्ली:

प्राइम वीडियो की मिर्जापुर 3 को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है. इस वेब सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मिर्जापुर सीरीज की न केवल कहानी बल्कि किरदार भी काफी लोकप्रिय रहे हैं. ऐसे में मिर्जापुर 2 के किरदार दद्दा त्यागी ने इस वेब सीरीज की तीसरे सीजन को लेकर रिएक्शन दिया है. प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दद्दा का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह गुस्से में आ जाते हैं और मिर्जापुर 3 की रिलीज की बजाय अपनी हाइट बताने लगते हैं. 

वीडियो में एक शख्स कहता है, दद्दा आप तो सब जानते हैं. 'क्या आप डेट बता सकते हैं'. इस पर दद्दा कहते हैं, '4-11'. शख्स कहता है- '4-11 को रिलीज हो रहा है (मिर्जापुर 3)'. दद्दा जवाब में कहते हैं, 'नहीं यह हमारी हाइट है. शरीर से अदध हैं. दिमाग से नहीं. हम तुमको डेट बता दें, ताकी उनको पहले बता चल जाए.' सोशल मीडिया पर दद्दा का वीडियो वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि मिर्जापुर वेब सीरीज में लिलिपुट ने दद्दा त्यागी का रोल किया है. 

आपको बता दें कि मिर्जापुर के अब तक दो सीजन आ चुके हैं. इन दोनों ही सीजन को दर्शकों को खूब प्यार मिला है. दूसरा सीजन जहां खत्म हुआ है. उसको देखते हुए मिर्जापुर 3 को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्यूरियोसिटी है. वेब सीरीज का पहला सीजन 12 करोड़ रु. में बना था. उसकी जबरदस्त कामयाबी के बाद सीरीज का दूसरा सीजन बनाया गया. इस सीजन को बनाने की लागत आई करीब साठ करोड़ रु. अब तीसरे सीजन को लेकर बड़े कयास लगने शुरू हो गए हैं. तीसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही माना जा रहा है कि तीसरी सीजन पहले दो सीजन से ज्यादा ग्रैंड होगा. इस सीजन की लागत सौ करोड़ रु. बताई जा रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur 3, Mirzapur Dadda, Dadda Tyagi, Mirzapur Dadda Tyagi, Mirzapur Season 3 Premiere Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com