बिग बॉस 15 और बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 का हिस्सा रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने हाल ही में अपनी एक इंस्टाग्राम वीडियो से फैंस को चौंका दिया. दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया कि वह एंडोमेट्रियोसिस नामक गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं. इसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हुई हैं और उनको सर्जरी भी करानी पड़ी है. इस खबर से फैंस ही नहीं सेलेब्स भी उन्हें जल्द रिकवर करने होने की कामना करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ लोग जानना चाहते हैं कि यह बीमारी है क्या.
शमिता ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एंडोमेट्रियोसिस के बारे में बताती दिख रही हैं. क्लिप को एक्ट्रेस की बहन शिल्पा शेट्टी ने बनाया है. जबकि शमिता अस्पताल के बिस्तर पर दिख रही हैं. शिल्पा कहती हैं, "क्या व्यू है वाह... क्या हुआ है." इस पर शमिता जवाब में कहती हैं, "मुझे एंडोमेट्रियोसिस है, मुझे तो पता भी नहीं था कि यह क्या होता है. कृपया सभी महिलाएं गूगल पर एंडोमेट्रियोसिस के बारे में जरूर सर्च करें. आपका यह जानना जरूरी है कि आखिर यह समस्या क्या है." वहीं शिल्पा पूछती हैं, ''आखिर क्यों सभी महिलाओं को इस बारे में क्यों पता होना चाहिए?'' जिस पर शमिता कहती हैं, ''क्योंकि इसके होने का पता भी नहीं चलता है और यह काफी पेनफुल है. यह अनकंफर्टेबल है."
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इतना ही नहीं शिल्पा के सर्जरी से पहले कुछ बोलने के लिए कहती हैं तो शमिता कहती है कि शरीर में दर्द किसी न किसी कारण से होता है. आप अपने शरीर की बात सुनिए. इसके बाद शिल्पा कहती हैं, 'स्वस्थ रहो, मस्त रहो'. वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "क्या आप जानते हैं कि लगभग 40 परसेंट महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हैं.. और हममें से ज्यादातर लोग इस बीमारी से अनजान हैं!!! मैं अपने दोनों डॉक्टरों -- डॉ. नीता वार्टी और डॉ. सुनीता बनर्जी को धन्यवाद देना चाहती हूं कि वे तब तक नहीं रुके जब तक उन्हें मेरे दर्द का मूल कारण पता नहीं चल गया!''
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें, एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसा चिकित्सकीय बीमारी है, जिसमें यूट्रस के अंदर पाए जाने वाले टिश्यू एंडोमेट्रियोसिस टिश्यू की तरह ही बढ़ते हैं और ये टिश्यू गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगते हैं. जिससे ज्यादा पीरियड होने के साथ-साथ फर्टिलिटी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इस बीमारी से कई महिलाएं अंजान होती हैं, जिसके चलते शमिता शेट्टी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं