बॉलीवुड की हसीन अदाकारा नोरा फतेही को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जाता है या ऐसा भी कह सकते हैं कि वे सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. उनके मॉडर्न फैशन सेंस और डांसिंग स्टाइल को खूब पसंद किया जाता है. नोरा ने एक ताजा डांस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है जिसे लोग जमकर देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं, जल्द ही ये वीडियो वायरल हो गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जबरदस्त डांस कर छा गईं नोरा
नोरा फतेही ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से ये शानदार और जबरदस्त डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नोरा steves dance challenge पूरा करती दिख रही हैं. नोरा ने पिंक कलर का शॉर्ट्स और सेम कलर में फुल स्लीव क्रॉप टॉप पहना हुआ है. इस कैजुअल लुक में नोरा बिल्कुल बिंदास होकर डांस कर रही हैं, उनके डांस मूव्स बड़े ही शानदार हैं. इस वीडियो में नोरा के साथ दुबई बेस्ड एक फैमिली के सदस्य भी नजर आ रहे हैं. नोरा के इस वीडियो को कुछ ही समय में लाखों लोगों ने पसंद किया है.
फैन ने पूछा- 'शादी कब कर रही'
नोरा के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और ढेरों कमेंट्स उन्हें मिले हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस नर्सिंग फाखरी ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है, उन्होंने कमेंट बॉक्स में एक इमोजी पोस्ट कर अपना रिएक्शन दिया है. वहीं एक यूजर ने नोरा की तारीफ करते हुए लिखा, 'लव दिस'. जबकि एक फैन ने नोरा से उनके शादी के बारे में सवाल करते हुए पूछा 'नोरा फतेही शादी कब कर रही हैं'. बता दें कि नोरा इस समय अपने करियर में बुलंदी पर हैं. कुछ समय पहले आई उनकी फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में उनका किरदार बड़ा ही पसंद किया गया था. वहीं नोरा पर फिल्माए गए गाने बेहद पॉपुलर हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं