विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2019

पीएम मोदी की बायोपिक के बाद अब बालाकोट एयरस्ट्राइक पर फिल्म बना रहे हैं विवेक ओबेरॉय

पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक के बाद अब विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भारतीय वायु सेना को सलामी देते हुए बालाकोट एयर स्ट्राइक पर फिल्म लेकर आने वाले हैं.

पीएम मोदी की बायोपिक के बाद अब बालाकोट एयरस्ट्राइक पर फिल्म बना रहे हैं विवेक ओबेरॉय
बालाकोट एयरस्ट्राइक पर फिल्म बनाएंगे विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)
  • पीएम मोदी के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक पर फिल्म बनाएंगे विवेक ओबेरॉय
  • तीना भाषा में रिलीज होगी फिल्म
  • पुलवामा अटैक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और अभिनंदन की कहानी बयां करेगी फिल्म
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक के बाद अब विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भारतीय वायुसेना को सलामी देते हुए बालाकोट एयर स्ट्राइक पर फिल्म लेकर आने वाले हैं. विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की इस अपकमिंग फिल्म के जरिए दर्शक पुलवामा अटैक से लेकर बालाकोट एयरस्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन की जांबाजी से रूबरू हो सकेंगे. विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की यह फिल्म विंग कमांडर अभिनंदन, स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल और भारतीय वायुसेना के कई हीरो की कहानी का खुलासा करेगी. 

कपिल शर्मा ने बाहुबली प्रभास से पूछा, 'एक दिन के लिए PM बनाएं तो क्या करेंगे' मिला कुछ ऐसा जवाब

इस फिल्म को लेकर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने कहा, "एक गौरवशाली भारतीय, एक देशभक्त और फिल्मी दुनिया के सदस्य के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने जवानों की बहादुरी को सबके सामने लेकर आएं. यह फिल्म अभिनंदन जैसे जांबाज ऑफिसर्स की उपलब्धियों को बताने का एक उपकरण साबित होगी, जिन्होंने दुश्मन की रेखा के पीछे जाने के बाद हर भारतीय को गर्व महसूस करवाया. बालाकोट एयरस्ट्राइक्स भारतीय वायुसेना के सूनियोजित हमलों में से एक है. मैंने पुलवामा अटैक से लेकर एयरस्ट्राइक तक हर चीज को समाचार के जरिए अच्छे से फॉलो किया है. मैं भारतीय वायु सेना का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे ऊपर भरोसा किया. 

रानू मंडल का स्टेशन पर गाने का वीडियो हुआ था वायरल, हिमेश रेशमिया ने दिया बॉलीवुड में मौका

बता दें कि विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की इस फिल्म को हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म पूरी तरह बालाकोट एयरस्ट्राइक पर आधारित होगी, इसलिए तथ्यों को जुटाने के लिए इसकी टीम इस घटना से जुड़े लोगों की भी मदद लेगी. इसकी शूटिंग जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और आगरा में की जाएगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivek Oberoi, Vivek Oberoi Upcoming Film, Vivek Oberoi Film On Balakot Air Strike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com