- धोनी को देख लोगों ने चिल्लाया 'धोनी-धोनी'
- बेटी जीवा ने भी मीडिया के सामने हिलाया हाथ
- मुंबई में भी विरुष्का का हुआ रिसेप्शन
नई दिल्ली:
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दिल्ली के बाद मुंबई में रिसेप्शन किया. जहां दिल्ली में सगे-संबंधी, परिवार और दोस्त मौजूद रहे तो वहीं मुंबई में बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. विरुष्का के मुंबई रिसेप्शन में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे. धोनी जब रिसेप्शन में पहुंचे तो वह अकेली नहीं थी, बल्कि उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी जीवा भी मौजूद थी. इस दौरान बेटी जीवा ने मीडिया के सामने हाथ हिलाते हुए अभिवादन भी किया. इतना ही नहीं, इस दौरान आस-पास खड़े लोगों ने धोनी के लिए नारे भी लगा दिए.
पढ़ें: Virushka Mumbai Reception: सूट-बूट में विराट तो लहंगे में दिखीं अनुष्का, इस ड्रेस के पीछे छिपा है राज
बता दें कि टीम इंडिया के कूल कैप्टन रहे धोनी जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिसेप्शन के लिए पहुंचे तो काफी स्टाइलिश अंदाज दिखा. ब्लैक कलर के सूट में धोनी काफी कूल दिख रहे थे, वहीं बेटी जीवा और उनकी मम्मी साक्षी धोनी ने पिंक कलर का ड्रेस पहना हुआ था. बता दें कि टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में 3-0 से सीरीज जीता. टीम इंडिया के ज्यादातर लोग मुंबई में ही मौजूद थे.
देखें VIDEO:
VIDEO: मुंबई में विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में शामिल हुईं कई हस्तियां
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

बता दें कि रिसेप्शन के ठीक बाद विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के साथ जाएंगी. विराट-अनुष्का नया साल साउथ अफ्रीका में मनाएंगे. जनवरी के पहले हफ्ते में अनुष्का मुंबई अकेले लौटेंगी. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अनुष्का के बिजी शेड्यूल से जुड़ी जानकारी दी.
VIDEO: मुंबई में विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में शामिल हुईं कई हस्तियां
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Virushka Reception, Virushka Reception Photos, MS Dhoni, Ziva, Ziva Dhoni, Mahendra Singh Dhoni, Sakshi Dhoni, Virat Anushka Mumbai Reception, Virat Kohli