विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2020

Viral Video: लॉकडाउन में मौका पाकर बंदरों की टोली ने की 'पूल पार्टी, खिड़कियों पर चढ़ स्विमिंग पूल में खूब लगाई छलांग

बॉलीवुड टिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra) ने बंदरों की टोली का यह वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

Also Read in
Viral Video: लॉकडाउन में मौका पाकर बंदरों की टोली ने की 'पूल पार्टी, खिड़कियों पर चढ़ स्विमिंग पूल में खूब लगाई छलांग
टिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra) ने शेयर किया बंदरों का वीडियो
नई दिल्ली:

लॉकडाउन (Lockdown) में सारे बॉलीवुड और टेलीविजन कलाकार अपने घरों में ही समय बिता रहे हैं और वीडियो शेयर कर फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra) ने एक बंदरों की टोली (Monkey Video) का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. लॉकडाउन के बीच मौका पाकर ये बंदर स्विमिंग पूल में जमकर मस्ती कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर घर की खिड़कियों से स्विमिंग पूल में छलांग लगाकर तैराकी कर रहे हैं. वीडियो में बंदरों की टोली काफी मजे करती नजर आ रही है.

टिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra) ने इन बंदरों का वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने इनकी मस्ती को नाम दिया है हैशटैग पूल पार्टी. टिस्का चोपड़ा ने यह वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा: "वर्षों से देख रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं... मौका देखा और सही में कूद गए." इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बंदरों की टोली की मस्ती देख फैन्स भी इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

टिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra) की हाल ही में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई थीं. वो अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' और 'मिशन मंगल' में भी नजर आई थीं. इसके अलावा हॉटस्टार पर उनकी वेब सीरीज 'हॉस्टेज' रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने डॉक्टर का किरदार निभाया था. टिस्का चोपड़ा ने इसके अलावा 'तारे जमीन पर', 'दिल तो बच्चा है जी', 'हाई वे' और 'गुड न्यूज' जैसी फिल्मों में काम किया है. टिस्का ने तारें जमीन पर फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी. इसके बाद दिल तो बच्चा है जी, लव ब्रेकअप्स जिंदगी, OMG,रहस्य और घायल वंस अगेन में उनके अभ‍िनय ने लोगों को प्रभावित किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monkey Video, Viral Video Of Monkey, Monkey Pool Party In Lockdown, Tisca Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com