विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2017

'काला' के सेट से रजनीकांत और नाना की तस्वीर वायरल

वायरल हुई इस तस्वीर में एक-दूसरे के गले में बाहें डाले रजनीकांत और नाना हंसते हुए नजर आ रहे हैं...

'काला' के सेट से रजनीकांत और नाना की तस्वीर वायरल
  • वायरल तस्वीर में दिखी रजनीकांत और नाना पाटेकर की जुगलबंदी
  • 'काला' में एक क्रूर, षड्यंत्रकारी राजनेता का किरदार निभाएंगे नाना
  • धनुष द्वारा निर्मित इस फिल्म को पा. रंजीत ने डायरेक्ट किया है
नई दिल्ली: निर्देशक पा. रंजीत के निर्देशन में बन रही तमिल फिल्म 'काला' के सेट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेता नाना पाटेकर की जुगलबंदी नजर आ रही है. इस तस्वीर में एक-दूसरे के गले में बाहें डाले रजनीकांत और नाना हंसते हुए नजर आ रहे हैं. अनुभवी अभिनेता नाना इस फिल्म में एक क्रूर, षड्यंत्रकारी राजनेता का किरदार निभा रहे हैं. आईएएनएस के एक सूत्र के मुताबिक, "इस फिल्म में नाना एक सख्त, क्रूर राजनीतिज्ञ का किरदार निभा रहे हैं. यह बहुत ही शक्तिशाली भूमिका है. इसमें दर्शकों को उनके और रजनी सर के बीच का प्यार और तकरार देखने को मिलेगी." फिल्म में रजनीकांत नाना की राजनीतिक पार्टी का विरोध करते हैं और मुंबई में तमिल लोगों के बराबर अधिकारों की मांग करते दिखाई देंगे.मुंबई में एक महीने की शूटिंग के बाद फिल्म के अगले हिस्से की शूटिंग 10 जुलाई से होगी. फिल्म के अगले हिस्से की शूटिंग धारावी की झुग्गियों की तरह बनाए गए सेट पर होगी. 

अभिनेता धनुष द्वारा निर्मित इस फिल्म में हुमा कुरैशी, अंजलि पाटिल, पंजक त्रिपाठी, समुतिराकणि और साक्षी अग्रवाल भी शामिल हैं. 

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar, Rajinikanth, Rajinikanth Nana Padekar, Kaala, Viral Photo, Social Viral, Dhanush
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com