विज्ञापन

वीर दास को 'फूल वॉल्यूम' के लिए मिला तीसरा इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन, बोले- यह नादान आपको थैंक्यू कहता है

वीर दास तीसरी बार एमी पुरस्कार के लिए नामित किए गए हैं, जिसका ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया और फैंस का शुक्रिया अदा किया. 

वीर दास को 'फूल वॉल्यूम' के लिए मिला तीसरा इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन, बोले- यह नादान आपको थैंक्यू कहता है
वीर दास तीसरी बार एमी पुरस्कार के लिए नामित
नई दिल्ली:

कॉमेडियन एक्टर वीर दास को अपने नेटफ्लिक्स विशेष कार्यक्रम ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम' के लिए तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामित किया है. इसके साथ ही दास प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों के लिए तीन बार नामित होने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और फैंस का शुक्रिया अदा किया.  वीर दास ने बुधवार को एक बयान में कहा, “फूल वॉल्यूम के लिए अंतरराष्ट्रीय एमी के लिए नामित होना सुखद और अद्भुत अहसास है. यह कार्यक्रम उस दौर में तैयार हुआ, जब मैंने सचमुच अपनी आवाज खो दी थी. इसलिए खामोशी से शुरू हुई इस यात्रा को इतनी दूर तक पहुंचते देखना अद्भुत है.”

वीर दास का पोस्ट

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए वीर दास ने कैप्शन में लिखा, उम्मम्म...  एक इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन. भारत के लिए हमारा तीसरा नॉमिनेशन. यह नादान इंसान आपका शुक्रिया अदा करता है. इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ने रिएक्शन शेयर किया और एक्टर को बधाई दी है. पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. 

ये भी पढे़ं- मोहब्बत नहीं, मौत का जश्न है ब्राइडल एंट्री पर बजने वाला गाना, पिता की मौत से मिली थी कैलाश खेर को प्रेरणा, आज है सुपरहिट  

2021 में मिला था नॉमिनेशन 

वीर दास को 2021 में ‘वीर दास: फॉर इंडिया' के लिए हास्य श्रेणी में पहली बार नामित किया गया था. 2023 में ‘वीर दास: लैंडिंग' के लिए उन्हें दूसरी बार नामित किया गया और उन्होंने इसी श्रेणी में पुरस्कार जीता. वह 2024 में पुरस्कार समारोह की मेजबानी भी कर चुके हैं. जुलाई 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए ‘फूल वॉल्यूम' की शूटिंग मुंबई, लंदन और न्यूयॉर्क में हुई है. शूटिंग से ठीक पहले दास की आवाज चली गई थी. आवाज चले जाने के कारण दास को इसे दोबारा लिखकर बिना पूर्व अभ्यास के प्रस्तुत करना पड़ा. 

वीर दास की लेटेस्ट फिल्म हुई फ्लॉप

वीर दास की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिलीज की बात करें तो आमिर खान के कैमियो से सजी फिल्म हैप्पी पटेल में वीर दास नजर आए थे, जिसका निर्देशन भी उन्हीं ने किया था. फिल्म में उनके अलावा इमरान खान भी नजर आए थे. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 5.5 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया था. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 6.6 करोड़ ही हो पाई थी. 

ये भी पढे़ं- राजेश खन्ना की 17 लगातार हिट फिल्मों में 56 साल पुरानी फिल्म, 7 के सात गाने सुपरहिट, लता, किशोर, मुकेश की आवाज ने बनाया कल्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vir Das, Vir Das Emmy Award, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com