विज्ञापन

पत्नी के बाद विक्रम भट्ट को मिली जमानत, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का था मामला

उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में दर्ज करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी मामले में फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट को जमानत दी.

पत्नी के बाद विक्रम भट्ट को मिली जमानत, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का था मामला
विक्रम भट्ट को मिली जमानत
नई दिल्ली:

30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में उच्चतम न्यायालय ने फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट को जमानत दे दी है. जबकि इससे पहले उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट को बड़ी राहत मिली थी. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अंतरिम जमानत दी है और जल्द से जल्द धोखाधड़ी का पैसा वापस करने का निर्देश दिया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट ने उदयपुर सेशन कोर्ट में राहत न मिल पाने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और जमानत याचिका डाली थी.  

बता दें कि विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट ने फिल्म में निवेश के बाद मोटा पैसा वापस लौटाने का वादा किया था, लेकिन कुछ फिल्मों की शूटिंग के बाद पैसा वापस करने से मना कर दिया. दरअसल इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया की मुलाकात विक्रम भट्ट से हुई थी और वे अपनी पत्नी की बायोपिक बनवाना चाहते थे। दोनों के बीच 4 फिल्मों के निर्माण की बात हुई थी और अजय मुर्डिया ने 44.29 करोड़ रुपये भी निवेश के तौर पर दिए थे, लेकिन कुछ फिल्मों की शूटिंग के बाद मामला ठंडा पड़ गया. 

पैसे वापस मांगने पर विक्रम भट्ट टालमटोल करने लगे और आखिर में कंपनी के संस्थापक को कोर्ट का रुख करना पड़ा. इससे पहले विक्रम भट्ट ने उदयपुर के सेशन कोर्ट में जमानत की याचिका डाली थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था. इसके अलावा भी विक्रम भट्ट पर 13.5 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला भी चल रहा है, जो फिल्मों के निवेश से जुड़ा है. इस मामले में 24 जनवरी को पुलिस स्टेशन में एक बिजनेसमैन ने शिकायत दर्ज कराई थी और मामले की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग की शाखा कर रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
  Vikram Bhatt, Vikram Bhatt Wife, Vikram Bhatt Fraud Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com