विज्ञापन

दूरदर्शन की रामायण में निभाया रावण के पिता, शिव और वाल्मीकि के निभाए किरदार, आज एक्टिंग से दूर हुए गुमनाम, 39 साल बाद पहचानना मुश्किल

रामानंद सागर की पौराणिक टीवी सीरीज 'रामायण' घर घर पसंद की गई. उस दौर में अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने फैंस के दिलों पर राज किया. हालांकि बाद में ये एक्टर गुमनामी के अंधेरे में खो गए. हम आज बात करेंगे ऐसे ही एक एक्टर की.

दूरदर्शन की रामायण में निभाया रावण के पिता, शिव और वाल्मीकि के निभाए किरदार, आज एक्टिंग से दूर हुए गुमनाम, 39 साल बाद पहचानना मुश्किल
इस एक्टर ने रामानंद सागर के ‘रामायण’ में निभाए 3 अलग-अलग किरदार
नई दिल्ली:

रामानंद सागर की पौराणिक टीवी सीरीज 'रामायण' ने न सिर्फ लोगों के दिलों पर राज किया, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय भी बन गई. उस दौर में इसमें काम करने वाले कलाकारों की अलग ही इज्जत थी. सभी कलाकारों ने शो में उम्दा  एक्टिंग की. यही वजह है कि लंबे समय तक वे फैंस के दिलों में जिंदा रहे. हालांकि उनमें से कई कलाकार गुमनामी के अंधेरों में खो गए.  हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करेंगे, जो इस शो में अपनी यादगार परफॉरर्मेंस की वजह से मशहूर हुए, लेकिन बाद में इंडस्ट्री छोड़कर एक अलग राह चुन ली. इस एक्टर ने रामायण में तीन अलग-अलग किरदार निभाए थे और एक्टिंग इतनी कमाल की, कि उन्हें कोई पहचान भी नहीं पाया. आइए इनके बारे में जानते हैं.

कौन हैं वो एक्टर

वह एक्टर हैं, विजय कविश. विजय ने 'रामायण' में तीन अलग-अलग किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है. उनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था. बचपन से ही एक्टर बनने का जुनून रखने वाले विजय ने मुंबई आने और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम पाने से पहले थिएटर में काम किया और स्थानीय नाटकों में हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें - पाकिस्तान भी था 90s की इस एक्ट्रेस का दीवाना, करगिल युद्ध के दौरान आया इसका नाम, फिर भारत ने यूं दिया मुहंतोड़ जवाब

‘रामायण' बना करियर का टर्निंग प्वाइंट

विजय को 'रामायण' में तीन अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिला, जो किसी भी एक्टर के लिए एक चुनौतीपूर्ण लेकिन अहम काम था. उन्होंने इन किरदारों को इतनी बेहतरीन तरह से निभाया कि दर्शक भी यह पहचान नहीं पाए कि ये सभी किरदार एक ही एक्टर ने निभाए हैं. रामायण से ही उन्हें पहचान मिली और ये उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ.

यह भी पढ़ें - अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक के साथ 300 से ज्यादा फिल्में, 5 शादियां, फिर भी कई दिन तक फ्लैट में मृत पड़ा रहा ये एक्टर- पता है नाम

निभाए ये तीन रोल

विजय ने सबसे पहले 'रामायण' में भगवान शिव का किरदार निभाया. उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद, रामानंद सागर ने उन्हें इसी शो में दो और अलग-अलग किरदार निभाने का ऑफर दिया. उनका दूसरा किरदार रावण के पिता का था, जिसके बाद उन्होंने महर्षि वाल्मीकि का तीसरा किरदार निभाया.

दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की, लेकिन इसके बावजूद, वह इंडस्ट्री में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए और 'रामायण' के अपने दूसरे को-स्टार्स (जिन्होंने भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभाया था) जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाए.

एक अलग राह चुनी

'विक्रम और बेताल' और 'श्री कृष्ण' जैसे कुछ शो में नजर आने के बाद, उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली और कैमरे के पीछे काम करना शुरू कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज वह मुंबई में एक सफल डायरेक्टर और एडिटर बन चुके हैं. विजय एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जहां वे कई शॉर्ट फिल्में और वीडियो शेयर करते हैं. इनके जरिए वे अपनी क्रिएटिविटी को जिंदा रखे हुए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com