विज्ञापन

रामानंद सागर की रामायण के लक्ष्मण को रणबीर कपूर के रोल में दिखी 'मासूमियत की कमी', बोले- रामायणम् का टीजर शोकेस जैसा है

90 के दशक की पॉपुलर रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए सुनील लहरी ने रामायणम् के टीजर पर रिएक्शन दिया. वहीं उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर किस रोल में फबते.

रामानंद सागर की रामायण के लक्ष्मण को रणबीर कपूर के रोल में दिखी 'मासूमियत की कमी', बोले- रामायणम् का टीजर शोकेस जैसा है
रामानंद सागर की रामायण में सुनील लहरी हुए थे लक्ष्मण के किरदार में पॉपुलर

रणबीर कपूर की रामायणम् का टीजर आते ही इंटरनेट यूजर्स 90 की दशक की पॉपुलर रामायण, जो दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी. उसकी याद आ गई है. वहीं हाल ही में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने फिल्म का इंतजार करने की बात कही तो वहीं अब रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर सुनील लहरी ने रामायणम् के राम के टीजर पर रिएक्शन दिया है, जिसमें रणबीर कपूर को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अवतार में देखा गया. हालांकि इसे मिक्स रिव्यू मिले. जबकि अब डीएनए को दिए इंटरव्यू में सुनील लहरी ने कहा कि रणबीर कपूर में मासूमियत की कमी है. 

सुनील लहरी ने कहा- रामायणम् का टीजर शोकेस जैसा है

सुनील लहरी ने कहा, "हमें बनाने वाले के नजरिए की पूरी जानकारी नहीं है. मेरे लिए टीजर एक शोकेस जैसा है, जिसमें वह एक भव्य कैनवस, देखने में शानदार बैकग्राउंड, सही रोशनी वाले फोरग्राउंड और अत्याधुनिक VFX दिखाता है. मैं सिर्फ टीजर के आधार पर फिल्म को जज नहीं कर सकता, लेकिन हां, कुछ बातें ऐसी हैं जिन्होंने मुझे परेशान किया है."

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन की रामायण में दारा सिंह बने थे हनुमान, बेटे विंदू दारा सिंह ने रामायणम् के मेकर्स को दी चेतावनी! बोले- अगर वह रामानंद सागर की रामायण फॉलो नहीं करेंगे

रामायण में इमोशन है स्ट्रॉन्ग

आगे वह कहते हैं, आप दुनिया की कोई भी बड़ी फिल्म ले लो एवेंजर्स, अवतार, टाइटैनिक, वह सभी स्ट्रॉन्ग इमोशन से भरपूर हैं. हमारी रामायण में भले बेस्ट वीएफएक्स ना हो. बजट भी उतना नहीं था. लेकिन वो इमोशन इतने स्ट्रॉन्ग रहे हैं 37-38 साल बाद भी. इसे भारतीय महाकाव्य का बेस्ट रूपांतरण के तौर पर माना गया है. यह अब तक लोगों द्वारा पर्दे पर देखी गई बेस्ट 'रामायण' बनी हुई है. आप भले 4000-5000 करोड़ की फिल्म बना लें. लेकिन अगर आपका इमोशनल स्ट्रॉन्ग नहीं हुआ तो लोग कनेक्ट नहीं करेंगे. आपकी फिल्म नहीं चलेगी. इमोशन जरुरी हैं. "

सुनील लहरी ने बताया किस रोल में फबते रणबीर कपूर 

सुनील लहरी ने आगे कहा, मैं एक्सपर्ट कमेंट नहीं दूंगा. रणबीर ठीक दिख रहे हैं. लेकिन मासूमियत की थोड़ी कम दिख रही है. जो शीतलता, धैर्य, मासूमियत अरुण में दिखती थी. इनमें (रणबीर) कम दिख रही है. लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह अपनी एक्टिंग से रोल को निभा लेंगे. मेरा भी यही मानना है कि थोड़ा मुश्किल (रणबीर कपूर के एनिमल अवतार को देखने के बाद) हो जाता है . वह थोड़े सख़्त दिखते हैं; उन पर लक्ष्मण या भरत का किरदार ज्यादा फबता . इस तरह के किरदार के लिए, हमेशा किसी नए चेहरे को चुनना बेहतर रहता है. कोई नया एक्टर, जिसकी कोई पहले से बनी-बनाई इमेज या कोई विवाद न हो, हमेशा एक बेहतरीन चुनाव होता है. 

सुपरस्टार को कास्ट करने पर कही ये बात

आगे वह कहते हैं, जब आप किसी सुपरस्टार को कास्ट करते हैं तो दर्शक थिएटर में आते समय अपने मन में उनकी एक खास छवि लेकर आते हैं. किसी एक्टर के लिए किसी किरदार के लिए अपनी पूरी छवि को मिटा देना और दर्शकों द्वारा स्वीकार किया जाना बहुत मुश्किल, बल्कि लगभग नामुमकिन होता है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रणबीर कपूर का एनिमल में खूनी अवतार नजर आया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. लेकिन अब रामायणम् में उनका अवतार कुछ दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रहा है. 

ये भी पढे़ं- राजपाल यादव का जेल जाने के अनुभव पर पहली बार छलका दर्द, फराह खान से बोले- सिस्टम और अनुशासन से काम हो रहा था

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com