विज्ञापन

क्या धुरंधर से भी बड़ी होगी रणबीर कपूर की रामायणम्, एक्टर ने दी हिंट, 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से की तुलना

रणबीर कपूर की रामायणम् धुरंधर से भी बड़ी हो सकती है. हाल ही में रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा. दोनों हिस्सों पर एक साथ तैयारी चल रही है.

क्या धुरंधर से भी बड़ी होगी रणबीर कपूर की रामायणम्, एक्टर ने दी हिंट, 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से की तुलना
रामायणम् में डबल रोल में होंगे रणबीर कपूर
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर की  'रामायणम्' चर्चा में है. यह बड़े स्टारकास्ट की और बड़े बजट की फिल्म है.  इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है.  रणबीर कपूर ने संकेत दिया है कि यह पौराणिक फिल्म लगभग छह घंटे लंबी हो सकती है. फिल्म का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोशन करते हुए एक्टर ने इस प्रोजेक्ट के बारे में कुछ खास बातें बताईं, जिससे फिल्म के फाइनल रनटाइम को लेकर उम्मीदें और सवाल दोनों ही बढ़ गए हैं.

 'रामायण' का रनटाइम लगभग छह घंटे की 

लॉस एंजिल्स में प्रमोशन के दौरान Collider समेत कई इंटरनेशनल मीडिया से बात करते हुए रणबीर कपूर ने बताया कि इस कहानी को दो हिस्सों के तौर पर तैयार किया गया है. दोनों हिस्सों को मिलाकर यह कहानी लगभग छह घंटे लंबी हो सकती है, जिसमें एक्शन, शानदार विज़ुअल्स और गहरी भावनाएं शामिल होंगी. बड़े पैमाने की वैश्विक फ्रेंचाइजी से तुलना करते हुए उन्होंने कहा, "'रामायणम्' किसी भी तरह से 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से कम नहीं है. आप जानते हैं, यह हमारे देश से आने वाला हमारा सबसे बड़ा पौराणिक महाकाव्य है. यह तो बस एक टीजर था."

रणबीर कपूर ने आगे कहा, "हमारे पास छह घंटे के शानदार विजुअल्स, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और भावनाएं हैं. यह आपको एक अच्छा बेटा, अच्छा पति और अच्छा भाई बनना सिखाती है. आप जानते हैं, यह बुराई पर अच्छाई की जीत है." यह जानकारी तब सामने आई है, जब कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था.

यह भी पढ़ें -राज घराने की बहु बनने वाली थीं माधुरी दीक्षित, शादी की तैयारियों के बीच एक घटना से टूटा था रिश्ता

इस टीजर में बड़े पैमाने पर लड़े गए युद्ध के सीन पौराणिक सीन दिखाए गए थे, जिससे फिल्म के भव्य विजुअल स्केल की एक झलक मिली थी. हालांकि फिल्म निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म का रनटाइम घोषित नहीं किया है, इसलिए फिलहाल दोनों हिस्सों की सटीक अवधि की पुष्टि नहीं हुई है.

रणबीर कपूर ने बताया कि फिल्म के सीक्वल पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है.  'रामायणम्: पार्ट 2' का आधा काम पूरा हो चुका है. कहानी की निरंतरता बनाए रखने के लिए दोनों हिस्सों को एक साथ ही विकसित किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -Dacoit Trailer : प्यार में धोखा खाए आशिक के बदले की कहानी है 'डकैत: एक प्रेम कथा', एक्शन अवतार में दिखी मृणाल ठाकुर

 रणबीर कपूर होंगे डबल रोल में 

एक और अहम खुलासे में उन्होंने पुष्टि की कि वह फिल्म में दो महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे - भगवान राम और भगवान परशुराम. इस चुनौती के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतार थे. भगवान राम एक अवतार हैं और भगवान परशुराम, भगवान राम से पहले के अवतार थे. इन दोनों किरदारों को निभाने का मौका मिलना ही अपने आप में शानदार था."
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com