veteran Actress Asha Jaiswal passes away: वेटरन एक्ट्रेस आशा सिंह जयसवाल का निधन हो गया है. वह भारत की पहली फीमेल मिमिक्री आर्टिस्ट और दिग्गज डबिंग आर्टिस्ट रहीं . उन्होंने ने 22 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. यह वही फनकार थीं, जिन्होंने 'ट्रैजेडी क्वीन' मीना कुमारी के स्क्रीन प्रेजेंस को अपनी दमदार आवाज से तराशा था.
बेटे ने भावुक पोस्ट कर दी मां के निधन की दुखद खबर
उनके बेटे आकाश भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर इस भावुक खबर को साझा करते हुए अपनी मां को एक मेहनती 'आयरन लेडी' बताया. उन्होंने लिखा कि उनकी आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए प्रार्थना करें. उनके लिए उनका काम ही सब कुछ था, मृत्यु का दुख मनाने के बजाय उनके काम को याद कर दिव्य आनंद का अनुभव करें, यही उनका संदेश था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा सिंह जायसवाल का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को सुबह 10 बजे मुंबई के विले पार्ले वेस्ट स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया. अंतिम संस्कार के समय उनके परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार मौजूद थे.
भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट
महाभारत में आशा सिंह ने द्रोणाचार्य की पत्नी कृपी का किरदार प्ले किया था. इसके अलावा वह भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर भी पहचान बनाने में कामयाब हुईं. उन्हें सबसे ज्यादा मीना कुमारी की आवाज निकालने के लिए जाना गया. इसके अलावा वह कई फिल्मों में एक्टिंग करती दिखीं और सोशल कामकाज में भी एक्टिव रहीं. फिल्मों के अलावा आशा अपनी एक कंपनी भी चालती थीं जो कल्चरल इवेंट्स ऑर्गनाइज करती थी
आपके लिए और भी
OTT पर धमाल मचा रही है ये रोमांटिक कॉमेडी, Netflix पर रिलीज के साथ ही छाई, IMDb पर मिली 7.2 रेटिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं