विज्ञापन

एक्टर दिनयार तीरंदाज का निधन, जबान संभाल के और नुक्कड़ जैसे शोज से बनाई पहचान

जबान संभाल के और नुक्कड़ जैसे शोज से पहचान बनाने वाले एक्टर दिनयार तीरंदाज का निधन हो गया है.

एक्टर दिनयार तीरंदाज का निधन, जबान संभाल के और नुक्कड़ जैसे शोज से बनाई पहचान
जुबान संभाल के एक्टर दिनयार तीरंदाज का निधन
नई दिल्ली:

दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज का निधन हो गया है. वह भारतीय टेलीविजन और सिनेमा का जाना माना नाम थे, जिन्होंने 69 की उम्र में आखिरी सांस ली. उनका 4 दशक के टीवी शोज और बॉलीवुड फिल्मों के करियर  रहा. उनके परिवार ने निधन की खबर को कंफर्म किया है. परिवार के मुताबिक, दिनयार तीरंदाज का निधन मुंबई में दोपहर 3.45 पर हुआ.   उनका कहना है कि वह कुछ समय से ठीक नहीं थे. हालांकि अभी उनके अंतिम संस्कार की जानकारी नहीं बताई गई. 

दिनयार तीरंदाज का करियर 

दिनयार तीरंदाज ने अलग अलग रोल में पहचान बनाई. हालांकि लीडिंग स्टार होने के बावजूद वह स्पॉटलाइट से दूर रहे.  उनके सपोर्टिंग रोल ने दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, जिसके चलते वह बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. दिनयार ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत 1984 में आई फिल्म दुनिया से की. वहीं इसके बाद उनका टीवी और फिल्मी करियर शुरू हुआ. टीवी शो नुक्कड़ और ब्योमकेश बक्शी में वह नजर आए. 

ये भी पढ़ें- वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे 40 सितारे, लेकिन ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंचा ये एक्टर, बोले- बच्चों की तरह सभी एक्टर्स आते

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dinyar Tirandaz, Bollywood, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com