विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2021

वरुण धवन ने जिम में दिखाए अपने 6 पैक एब्स तो फैन्स ने यूं दिए रिएक्शन...देखें Video

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके फिटनेस और स्टाइल के लिए भी जानते हैं.

वरुण धवन ने जिम में दिखाए अपने 6 पैक एब्स तो फैन्स ने यूं दिए रिएक्शन...देखें Video
वरुण धवन ने दिखाए 6 पैक एब्स
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके फिटनेस और स्टाइल के लिए भी जानते हैं. कॉमेडी से लेकर एक्शन सभी तरह की फिल्में कर चुके वरुण के ढेरों चाहने वाले हैं. सोशल मीडिया की बात करें तो यहां भी वरुण को खूब पसंद किया जाता है. यहां भी वे अपनी फिटनेस टिप्स शेयर करते रहते हैं. अक्सर वे वर्क आउट के दौरान का वीडियो और फोटो साझा करते हैं. एक ताजा वीडियो में वरुण को अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते देखा जा रहा है. 

वरुण ने दिखाए सिक्स पैक एब्स

इस वीडियो में वरुण जिम में खड़े नजर आ रहे हैं. वे अपनी टी शर्ट उठाकर अपने सिक्स पैक एब्स दिखा रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में वरुण ने लिखा है, 'दीवाली की मिठाइयां खाने से पहले'. वरुण ये दिखाना चाह रहे हैं कि दीवाली की मिठाई खाने के पहले वे बिल्कुल फिट दिख रहे हैं और उनका पेट बिल्कुल अंदर दिख रहा है. वरुण के इस वीडियो को शेयर करने के घंटे भर के अंदर ही इस पर एक लाख से अधिक लाइक्स आ गए हैं. 

फैंस बोले- लव यू वरुण

वरुण के इस वीडियो पर एक फिटनेस ट्रेनर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'आप मिठाइयां खाने के बाद भी ऐसे ही दिखेंगे, क्योंकि आप जानते हैं कि उन्हें कैसे बर्न करना है'. वहीं एक यूजर ने लिखा, 'लव यू वरुण'. इस वीडियो में वरुण बहुत ही फिट नजर आ रहे हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. एक्टर की आने वाली फिल्म भेड़िया में वरुण को कृति सेनन के साथ मुख्य भूमिका में देखा जाएगा. कुछ ही वक्त पहले फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है. अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी मूवी है. 

ये भी देखें: जाह्नवी कपूर और सारा अली खान केदारनाथ वेकेशन से लौटीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Dhawan, Varun Dhawan Video, Varun Dhawan Gym Video, Varun Dhawan Fitness Video, Varun Dhawan Latest Video, Varun Dhawan Photo, Varun Dhawan Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com