विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2018

इस बार अप्रैल में आ रहा है 'अक्टूबर', लेकिन ऐसा क्यों? Video देखकर खुद समझें

सूजित सरकार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अक्टूबर' की रिलीज डेट आ चुकी है. यह फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी.

इस बार अप्रैल में आ रहा है 'अक्टूबर', लेकिन ऐसा क्यों? Video देखकर खुद समझें
  • वरुण धवन की अगली फिल्म है 'अक्टूबर'
  • 13 अप्रैल को रिलीज हो रही है फिल्म
  • वरुण ने टीजर भी किया रिलीज
नई दिल्ली: सूजित सरकार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अक्टूबर' की रिलीज डेट आ चुकी है. यह फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी. फिल्म के लीड एक्टर वरुण धवन तो वहीं एक्ट्रेस बनिता संधू होंगी. फिल्म का प्रमोशन मंगलवार से ही शुरू कर दिया गया है. इसे लेकर वरुण धवन ने एक वीडियो भी अपलोड किया है. जिसमें यह दिखाया गया है कि कैलेंडर जनवरी से शुरूआत होती है और फरवरी-मार्च के बाद सीधे अक्टूबर आ जाता है. 

वरुण धवन ने सिर्फ 38 दिन में खत्म कर दी इस फिल्म की शूटिंग, 13 अप्रैल को होगी रिलीज

बता दें कि इस लव-स्टोरी को शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है. 'अक्टूबर' में वरुण धवन के साथ नई नवेली एक्ट्रेस बनिता संधू नजर आएंगी. फिल्म को दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में शूट किया गया है, और फिल्म का आखिरी शूट को मनाली में अंजाम दिया गया. फिल्म 13 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी.वरुण धवन को मुंबई की सड़कों पर हीरोबाजी करनी पड़ी महंगी, पुलिस ने दे डाली यह वार्निंग

बनिता संधू के बारे में फिल्म डायरेक्टर शूजित ने बताया कि लव स्टोरी में हमेशा नई जोड़ी देखना मजेदार होता है क्योंकि यह एकदम नई तरह की कैमिस्ट्री होती है. यही वजह है कि मैंने वरुण के अपॉजिट नए चेहरे को चुना. वे मेरे साथ एक विज्ञापन में पहले भी काम कर चुकी हैं.

VIDEO: नए पैकेट में पुराना माल है वरुण धवन की 'जुड़वां-2'

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Dhawan, October, OCTOBER Movie, Banita Sandhu, Shoojit Sircar, 13 April 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com