विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2015

सलमान भाई के साथ मेरी तुलना बेवकूफी : वरुण धवन

सलमान भाई के साथ मेरी तुलना बेवकूफी : वरुण धवन
मुंबई: वरुण धवन को आज की युवा पीढ़ी और युवा कलाकारों में बड़ा स्टार माना जा रहा है। क्योंकि उनकी सभी फिल्में धड़ाधड़ हिट ही रही हैं, इसलिए कभी वरुण की तुलना गोविंदा से तो कभी सलमान ख़ान से कर दी जाती है।

सलमान ख़ान से वरुण की तुलना किए जाने पर सबसे पहले वरुण के पिता डेविड धवन ने ही कह दिया था कि सलमान के साथ वरुण की तुलना गलत है क्योंकि जहां सलमान पहुंचे हैं वहां वरुण का पहुंचना मुश्किल है। अपने पिता के इस बयान पर वरुण ने भी मुहर लगा दी और कहा है कि 'सलमान भाई से मेरी तुलना करना बेवकूफ़ी है। मैं जितना भी बड़ा हो जाऊं सलमान भाई के सामने बच्चा ही रहूंगा।'

जब वरुण की दूसरी फ़िल्म 'मैं तेरा हीरो' रिलीज़ हुई थी तब वरुण की तुलना गोविंदा से शुरू हो गई थी क्योंकि 'मैं तेरा हीरो' को डेविड धवन ने बनाया था और ये गोविंदा-डेविड स्टाइल की फ़िल्म थी, जिसमें वरुण ने भी गोंविंद की तरह एक्टिंग करने की कोशिश की थी। उसके बाद अब वरुण की तुलना सलमान ख़ान के साथ शुरू हो चुकी है।

वैसे इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता की आज वरुण अपने सभी प्रतिद्वंदियों से काफ़ी आगे निकल चुके हैं फिर वो चाहे सिद्धार्थ मल्होत्रा हों, रणवीर सिंह हों, सुशांत सिंह राजपूत हों, अर्जुन कपूर हों या फिर कोई और। इन सबसे ज़्यादा अच्छा रिजल्ट बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन ने दिया है और उनकी रिलीज़ हुई सभी 5 फिल्में हिट हुई हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वरुण धवन, गोविंदा, सलमान ख़ान, डेविड धवन, Varun Dhawan, Salman Khan, Govinda, Abcd 2, एबीसीडी : ऐनीबॉडी केन डांस'
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com