बाहर से सख्त नजर आने वाले आपके चहेते पॉलिटिशियन अपने अंदर इश्क के समंदर समेटे हुए हैं. उनकी मोहब्बत की कहानी कुछ ऐसी है, जिसे सुनने के बाद आपको लगेगा कि कोई फिल्मी स्टोरी चल रही है. इन नेताओं में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से लेकर राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) तक हैं. एक नेता तो विदेशी राष्ट्रपति भी हैं. अपने प्यार को पाने की खातिर इन नेताओं ने न जात-पात देखा, न मजहब की दीवार और न उम्र की सीमाएं. इस वैलेंटाइन (Valentines Day 2023) आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ यंग और चहेते पॉलिटिशियन की दिलचस्प लव स्टोरी..
अखिलेश-डिंपल की लव स्टोरी
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से तो बिल्कुल भी कम नहीं है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान अखिलेश की मुलाकात डिंपल से हुई.इसके बाद मास्टर्स करने अखिलेश ऑस्ट्रेलिया चले गए लेकिन डिंपल का चेहरा उनके दिल में बस गया था. दोनों की बातचीत यहीं से शुरू हुई. जब अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से लौटे तो डिंपल और अपने प्यार की बात अपने पिता यानी मुलायम सिंह यादव से बताई. पिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हो रहे थे. मान-मनौव्वल चल रहा था लेकिन बात नहीं बन रही थी. आखिरकार मुलायम सिंह के करीबी अमर सिंह ने उन्हें मना कर अखिलेश के प्यार का रास्ता आसान कर दिया. इस तरह 1999 में अखिलेश को उनका प्यार मिला और डिंपल हमेशा-हमेशा के लिए उनकी हो गईं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सचिन पायलट-सारा अब्दुल्ला के प्यार की कहानी
कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट आज हर यूथ को पसंद आते हैं. उनको जिस सारा अब्दुल्ला से प्यार हुआ, वह जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला की बेटी हैं. दोनों की प्यार की सबसे बड़ी कठिनाई भी यहीं से शुरू हुई थी. जब फैमिली तक यह बात पहुंची तो मानो भूचाल सा आ गया. सचिन की फैमली तो जैसे-तैसे सारा को बहु बनाने के लिए मान गई लेकिन फारूख अब्दुल्ला इस शादी के लिए किसी भी कीमत पर तैयार नहीं थे. फिर एक दिन सारा ने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने प्यार को चुना और 2004 में दोनों एक-दूसरे के हो गए. कुछ समय बाद फारुख अब्दुल्ला और उनकी फैमिली ने भी इस रिश्ते को कबूल कर लिया.
देवेन्द्र फडणवीस और अमृता की अजब-प्रेम की गजब कहानी
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) देखने में जितने हैंडसम है, उनकी वाइफ भी उतनी ही खूबसूरत. दोनों की मोहब्बत की कहानी भी अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी है. एक फ्रेंड के घर में उनकी मुलाकात अमृता से हुई. एक नजर में ही फडणवीस अमृता को दिल दे बैठे और फिर दोनों की मुलाकात शुरू हो गई. यह मुलाकात प्यार में बदली और फिर दोनों ने शादी कर ली.
प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा के प्यार की दास्तां
नेताओं की लव स्टोरी की बात हो और प्रियंका गांधी का नाम न आए. प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा की लव स्टोरी भी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है. ब्रिटिश स्कूल में पढ़ाई के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे एक दूसरे को चाहने लगे. रॉबर्ट बिजनेसमैन फैमली से आते थे और प्रियंका गांधी भारत के पूर्व पीएम राजीव गांधी की बेटी थीं. कहा जाता है कि पहल तो दोनों की फैमिली इस रिश्ते को लेकर नाखुश थी लेकिन बाद में किसी तरह मानी और 1997 में दोनों की शादी हो गई.
इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट की कमाल की लव स्टोरी
फ्रांस के यंग राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) को अपने से 24 साल बड़ी और तीन बच्चों की मां से प्यार हो गया. वह स्कूल टीचर थीं. इमैनुएल मैक्रों की बेटी जिस क्लास में पढ़ती थी, ब्रिगिट मैक्रों उसी क्लास में पढ़ाती थीं. दोनों की बेटी अच्छी फ्रेंड थी तो दोनों को नजदीक आने में ज्यादा वक्त नहीं मिला. लेकिन जब दोनों को अपने मां-बाप के प्यार के बारे में पता चला तो माने पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई. काफी मशक्कत के बाद दोनों को आखिर साथ आने का मौका मिला और उन्होंने शादी कर ली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं